Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा दफन संस्कार, राज्पाल ने दी श्रद्धांजलि
    झारखंड

    कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का आज राजकीय सम्मान के साथ होगा दफन संस्कार, राज्पाल ने दी श्रद्धांजलि

    Team JoharBy Team JoharOctober 11, 2023Updated:October 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : एशिया के पहले आदिवासी कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ दफन संस्कार किया जाएगा. आज शाम साढ़े 4 बजे कार्डिनल पी टोप्पो की अंत्येष्टि रांची के संत मेरी कैथेड्रल चर्च के अंदर की जाएगी. इससे पहले लोयला मैदान में मिस्सा अनुष्ठान होगा. आज 12 बजे तक विश्वासियों को उनके अंतिम दर्शन की अनुमति होगी. सुबह राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने संत मैरी कैथेड्रल गिरिजाघर में पहुंचे और कार्डिनल को श्रद्धांजलि दी. वहीं, दिन के लगभग दो बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोयला मैदान भी दिवंगत पी टोप्पो के अंतिम दर्शन के लिए  पहुंचेंगे.

    कार्डिनल का जाना देश और समाज के लिये गहरी क्षति हैः राज्यपाल

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का जाना देश और समाज के लिए गहरी क्षति है. वो बहुत ही सरल व्यक्ति थे. आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा दिये गये संदेश हमारे बीच रहेगा.

    बहुत ही सरल स्वभाव के थे कार्डिनलः बन्ना गुप्ता

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी सुबह कार्डिनल के अंतिम दर्शन के लिए गिरिजाघर पहुंचे. उन्होंने श्रद्धांजलि दी. कहा कि कार्डिनल का व्यक्तित्व बहुत ही सरल स्वभाव का था. वे प्रेम, सहिष्णुता और धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश देते थे. उनके जाने से बहुत बड़ी क्षति हुई है.

    कार्डिनल का जाना एक युग का अंत हो जानाः सुदेश

    आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी आज गिरिजाघर पहुंचे. वहां उन्होंने कार्डिनल को श्रद्धांजलि दी. मौके पर उन्होंने कहा कि इनका जाना एक युग के अंत के समान है. आज कार्डिनल हमारे साथ नहीं है लेकिन उन्होंने समाज को जो संदेश दिया है वो निश्चय ही हमें ताकत देगी.

    मांडर के कांस्टेंट लीवंस अस्पताल में हुआ निधन

    कार्डिनल तेलेस्फर पी टोप्पो का लंबी बीमारी के बाद 4 अक्टूबर को मांडर के कांस्टेंट लीवंस अस्पताल में निधन हो गया था. मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर मांडर से रांची लाया गया. इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ मानव श्रृंखला बनाकर सड़क के दोनों तरफ खड़ी थी. इस दौरान काफिला मखमंद्रो-काठीटांड़, दलादिली चौक, कटहल मोड़, अरगोड़ा चौक, सुजाता चौक और मेन रोड होते हुए संत मेरी कैथेड्रल चर्च पहुंचा.

    पोप फ्रांसिस के प्रतिनिधि भी दफन संस्कार में होंगे शामिल

    कार्डिनल पो टोप्पो के दफन संस्कार में रोम के राजदूत और पोप के प्रतिनिधि के रूप में केविंस किपतिस शामिल होंगे. आर्चबिशप और अन्य बिशपगण दफन संस्कार की विधियां कराएंगे. आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो, कोलकाता के आर्च डायसिस के थॉमस डिसूजा, भुवनेश्वर के आर्च डायिसस के जॉन बारवा, पटना के आर्च डायसिस के सेबेस्टियन कलुपुरा और रायपुर के आर्च डायसिस के विक्टर हेनरी ठाकुर भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और कार्डिनल को श्रद्धांजलि देंगे.

    इसे भी पढ़ें: ग्रामीणों ने 2 गौ तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 11 October 2023 : मिथुन, मेष, तुला समेत सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना, जानें विधि-मंत्र

    October 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची SSP ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर जोर

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला – 4 : मां दुर्गा जैसी हिम्मत लेकर रेड लाइट नेटवर्क में पहुंचीं महिमा सिंह, 400-500 लड़कियों को दिया नया जीवन

    October 14, 2026

    नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा से मिलती है संतान सुख और सुख-समृद्धि की कामना, जानें विधि-मंत्र

    October 14, 2026

    झारखंड : रांची SSP ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण पर जोर

    October 14, 2026

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.