Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 9:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निर्भया केसः दोषियों को फांसी की याचिका पर सुनवाई टली, मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को दोपहर दो बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी
    जोहार ब्रेकिंग

    निर्भया केसः दोषियों को फांसी की याचिका पर सुनवाई टली, मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को दोपहर दो बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी

    Team JoharBy Team JoharDecember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 में निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को फांसी की सजा की हलचल के बीच शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में इनके डेथ वारंट पर बहस हुई।
    निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी की मांग वाली निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एक दोषी की रिव्यू पिटीशन लंबित है उस पर फैसले का इंतजार करिए उसके बाद ही फैसला दिया जा सकता है।

    सुनवाई के बाद कोर्ट ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को दोपहर दो बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।

    पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई के बाद निर्भया की मां ने कहा कि हम लोग सात साल से फांसी का इंतजार कर रहे हैं और न्याय लेकर रहेंगे। जहां भी जाना पड़ेगा जाएंगे, अब पीछे नहीं हटेंगे। निर्भया की मां व उनके पिता दोनों ने कहा कि 18 दिसंबर को निर्भया के दोषियों का डेथ वारंट जारी होगा।
    निर्भया दुष्कर्म और हत्या मामले के गुनहगारों में से एक अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने इस मामले में चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। अक्षय ने इसके खिलाफ याचिका लगाई है।

    बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट की साइट पर जारी नोटिस के मुताबिक तीन सदस्यीय पीठ 17 दिसंबर दोपहर दो बजे सुनवाई करेगी। अक्षय ने अपने वकील के जरिये दाखिल याचिका में कहा है कि प्रदूषण के कारण वैसे ही लोगों की जिंदगी कम हो रही है फिर फांसी देने की क्या जरूरत है।

    कोर्ट मामले के तीन अन्य दोषियों मुकेश, पवन गुप्ता और विनय शर्मा की पुनर्विचार याचिका बीते साल जुलाई में खारिज कर चुका है। गौरतलब है कि इन दरिंदों ने 16-17 दिसंबर 2012 की रात पैरामेडिकल छात्रा निर्भया से दुष्कर्म कर उसकी नृशंस हत्या कर दी थी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : तीसरे चरण की 17 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, कुल 62% मतदान में सबसे ज्यादा सिल्ली में 76.98 जबकि सबसे कम रांची में 49.01 % मतदान
    Next Article जैक बोर्ड : सरकार की ओर से सरकारी विद्यालयों में बेहतर रिजल्ट के लिए विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान, तीन महीने के लिए भर्ती होंगे नए शिक्षक

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में जंगली हाथी का कहर, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को भी रौंदा

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भोरे-भोर रांची के Levee Bar & Restaurant में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

    May 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    Latest Posts

    गुमला में जंगली हाथी का कहर, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को भी रौंदा

    May 12, 2026

    तेज हवा, गरज और बारिश… 12-13 मई को झारखंड के इन जिलों के लिए चेतावनी

    May 12, 2026

    भोरे-भोर रांची के Levee Bar & Restaurant में लगी आग, सब कुछ जलकर राख

    May 12, 2026

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.