Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बाबूलाल द्वारा टेंडर को लेकर उठाये गये सवाल पर एमडी केके वर्मा ने रखा पक्ष, कहा -आरोप लगाने से पहले उन्हें पूरा पीपीए एक बार पढ़ लेना चाहिए
    ट्रेंडिंग

    बाबूलाल द्वारा टेंडर को लेकर उठाये गये सवाल पर एमडी केके वर्मा ने रखा पक्ष, कहा -आरोप लगाने से पहले उन्हें पूरा पीपीए एक बार पढ़ लेना चाहिए

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2023Updated:October 8, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ऊर्जा विभाग ट्रांसमिशन निगम के एमडी केके वर्मा ने पूर्व सीएम एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा ऊर्जा संचरण निगम के एक टेंडर को लेकर उठाये गये सवाल पर अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी पूर्व सीएम रह चुके हैं, यह आरोप लगाने से पहले उन्हें पूरा पीपीए एक बार पढ़ लेना चाहिए, या फिर किसी जानकार से पढ़वा लेना चाहिए. उनसे इतनी हल्की बात की उम्मीद नहीं की जा सकती है.

    श्री वर्मा ने कहा कि आरोप लगाने से पहले बिजली अफसरों से बात कर लेनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि पतरातू के पूरे प्रोजेक्ट की कड़ी मॉनिटरिंग होती है. 2016 में ही नियामक आयोग ने इसे रूल एंड रेगुलेशन के तहत एप्रूव कर दिया था. बिजली दर और टैरिफ की रेट 3.10 रुपये तक फिक्स हो चुकी है.  बिना जाने या समझे किसी तरह का आरोप लगा देना पूरी तरह से गलत है.

    श्री वर्मा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेएसइआरसी के अनुमोदन के बिना टेंडर निकला है और यह सरकारी राशि का दुरुपयोग है. अगर भविष्य में बिजली दर निर्धारण के समय यह खर्च न्यासंगत नहीं हुआ, तो जेएसइआरसी टैरिफ निर्धारण पर कोई विचार नहीं करेगा. श्री वर्मा ने कहा कि बहुत अजीब बात है बिना जानकारी लिए यह बातें कही गयीं.

    श्री वर्मा ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग का 26 फरवरी 2016 का एप्रूवल लेटर जारी किया और कहा कि बाबूलाल को इस पत्र को पढ़ना चाहिए था. आयोग के एप्रूवल लेटर को मंगवा लेना चाहिए था.  पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड जेबीवीएनएल की ज्वाइंट वेंचर कंपनी है. एक-एक चीज का काम सेंट्रल स्तर पर कड़ी मॉनिटरिंग के तहत किया जा रहा है. एनटीपीसी राज्य की कंपनी नहीं, बल्कि एक सेंट्रल पावर सेक्टर की कंपनी है.

    आरोप ऊर्जा केके वर्मा जोहार लाइव बाबूलाल मरांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजितिया पूजा करने मां निकली घर से बाहर, दरिंदे ने लूट ली नाबालिग की अस्मत
    Next Article नगर विकास एवं आवास विभाग में हुआ तबादला :  एक की सेवा वापस, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे कई अधिकारियों को मिली जिम्मेवारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.