Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Aug, 2025 ♦ 10:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गांव की सरकार के लिए सिल्ली दूर नहीं, सुदेश महतो है लोकप्रिय नेता, स्थानीय मुद्दों पर वोट करेगी जनता
    जोहार ब्रेकिंग

    गांव की सरकार के लिए सिल्ली दूर नहीं, सुदेश महतो है लोकप्रिय नेता, स्थानीय मुद्दों पर वोट करेगी जनता

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2019Updated:December 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक आर्यन की ग्राउंड रिपोर्ट

    • सिल्ली से जोन्हा तक एक ही चुनावी माहौल।

    रांची। जंगलों और पहाड़ों के बीच सिंगल लेन ब्लैक टॉप सड़क पर चलते हुए सिल्ली पहुंचना एक सुखद आनंद है। सिल्ली से लगभग 15 किलोमीटर पहले जोन्हा में ही गाड़ियों में आजसू के झंडे देख कर अंदाजा होने लगा था। जैसे-जैसे सिल्ली पहुंचा झंडों की तादाद बढ़ती गई। घरों में भी आजसू के झंडे व गुब्बारे नजर आने लगे। बुंडू चौक पर रुक कर चुनावी माहौल का जायजा लेना चाहा। फ्लाईओवर से ठीक पहले दाएं और सनोज चाय की दुकान चलाते हैं। चुनावी गपशप के लिए चाय से बेहतर विकल्प और क्या होता? इसलिए एक चाय मैं भी मांग बैठा।


    ‘क्या अंकल किसकी सरकार बनेगी सिल्ली में?’ लोकल टोन मे मैंने एक बुजुर्ग से सवाल किया। ‘बाबू सरकार तो उसी के बनेगी, जिसे जनता वोट करेगी। लेकिन सिल्ली में तो गांव की सरकार की बयार है।’ बुजुर्ग ने उत्तर दिया। ‘हां वह तो झंडा देखकर समझ में आ गया, लेकिन क्या इतना आसान है गांव की सरकार के लिए रास्ता?’ मैने पूछा।
    ‘नहीं आसान तो नहीं है’ दूसरे व्यक्ति ने टोका। ‘तीर धनुष सामने खड़ा है। इस बार सिल्ली का विधायक जरूर बदलेगा’ दउसने चाय की चुस्की लेते हुआ बोला।

    बिजली-पानी बड़ा मुद्दा, बदलाव जरूरी –
    चाय की दुकान पर करीब आधे घंटे तक गंभीर चुनावी चर्चा हुई। इसमें स्थानीय मुद्दे जैसे खेती के लिए पानी नहीं होना, सिर्फ 10 घंटे ही बिजली का रहना जैसी समस्याएं उभर कर सामने आई। लोगों ने कहा चुनावी वादों में बिजली-पानी का जिक्र तो हुआ, लेकिन कभी स्थिति सुधर नहीं सकी। इस बार बदलाव जरूरी है।
    चाय की दुकान के अलावा अन्य स्थानों पर भी बिजली पानी के मुद्दे ने पीछा नहीं छोड़ा। बदलाव के बयार की बात लगभग हर दूसरे व्यक्ति ने की। बातचीत के दौरान हर 5 मिनट में सड़क पर आजसू का झंडा लिए हुए मोटरसाइकिलें दौड़ती नजर आई।

    महिलाओं ने कहा नेता वो, जो जनता से जुड़े –
    सिल्ली की महिलाओं में बिजली पानी के अलावा एक नई तरह की बात दिखाई दी। घर की चौखट पर बैठे हुए उन्होंने कहा कि जो नेता जनता से जुड़ा रहे वही अच्छा नेता है। जो जनता के बीच ना रहकर उनकी परेशानियों को ना जाने वैसे नेता का भला क्या काम? लौटते हुए दो-चार गांव में रुक कर भी महिलाओं से बात हुई जमीन से जुड़े नेता की मांग सभी ने की।

    “झारखंड व बंगाल की बॉर्डर पर स्थित सिल्ली खूबसूरत शहर है खेती किसानी प्रमुख व्यवसाय है और लोगों को हवाई वादों से कोई खास फर्क नहीं पड़ता सिंचाई के लिए पानी मिले पर्याप्त बिजली रहे और सड़कें बेहतर हो दिल्ली के लोगों को बस इतना ही चाहिए इन्हीं मुद्दों के आधार पर वह इस बार वोट की तैयारी कर रहे हैं बता दें कि आजसू की ओर से खुद सुदेश महतो मैदान में हैं मुकाबले में झामुमो प्रत्याशी सीमा देवी हैं सीमा देवी सिल्ली से निवर्तमान विधायक हैं।”

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपसी विवाद में युवक चंदन को मारी गोली, युवक के हांथ में लगी गोली, पुलिस जुटी मामले की जांच में
    Next Article आजसू की रैली से लौट रहे युवक को मारी गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025
    Latest Posts

    झारखंड CID ने पकड़ा 31 करोड़ से ज्यादा की ठगी का पैसा, सात खाताधारक धराये

    August 21, 2025

    रांची में सेना भर्ती रैली कल से शुरू, युवाओं के लिए बड़ा मौका

    August 21, 2025

    रांची में 22 से 28 अगस्त तक निषेधाज्ञा, क्यों और किस इलाके में… जानें

    August 21, 2025

    “CBI से हो शराब घोटाले की जांच”, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत से पत्र लिखकर की मांग

    August 21, 2025

    एस जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री लावरोव से की मुलाकात, क्या हुई चर्चा… जानें

    August 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.