Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»PMAY: पलामू में 6597 आवास लंबित, दूसरे नंबर पर गढ़वा
    झारखंड

    PMAY: पलामू में 6597 आवास लंबित, दूसरे नंबर पर गढ़वा

    Team JoharBy Team JoharOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना का काम समय पर पूरा हो इसको लेकर विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रही है. समय-समय पर संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिये जाते रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति धीमी है. पलामू में सबसे अधिक 6597 आवास लंबित हैं. वहीं, लंबित आवास वाले जिलों के फेहरिस्त में गढ़वा दूसरे नंबर पर है. गढ़वा में 5550 व साहेबगंज में 4103 आवास लंबित हैं. इसके अलावा गिरिडीह में 3795, देवघर में 3634, दुमका में 3163 व चतरा में 3089 आवास लंबित हैं. विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में प्रत्येक जिले को 1592345 आवास दिये गये थे. उनमें से 1539551 आवास पूरे कर लिये गये हैं.

    चलो करें आवास पूरा अभियान के दौरान बने 5940 आवास

    जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा चलाये जा रहे चलो करें आवास पूरा योजना के तहत में जिलों ने 5940 आवास पूरे किये हैं. ये काम 15 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक किया जाना है. आंकड़ों के अनुसार कुल आवास का 3.32 प्रतिशत आवास लंबित हैं.

    रामगढ़ में लंबित आवासों का आंकड़ा सबसे कम

    रामगढ़ जिले में 20684 आवास दिये गये थे. इनमें से 20417 आवास पूर्ण कर लिये गये हैं. वहीं, कोडरमा में 493, पू सिंहभूम में 609, खूंटी में 710 आवास लंबित हैं.

    लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

    ग्रामीण विकास सचिव चंद्रशेखर ने कहा है कि जिन जिलों में आवास लंबित हैं वे 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर लें. उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने वालों को सरकार ने पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है. वहीं, आवास निर्माण में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसको लेकर सचिव ने सारे उपायुक्तों व डीडीसी को पत्र भी लिखा है.

    इसे भी पढ़ें: डैम घूमने गई छात्रा से गैंगरेप, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडैम घूमने गई छात्रा से गैंगरेप, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार
    Next Article तारा शाहदेव प्रताड़ना मामले में रकीबुल उर्फ रंजीत कोहली को आजीवन कारावास की सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026
    Latest Posts

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.