Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»जेसीआई रांची ने भूमि पूजन कर “एक्सपो उत्सव 2023” की नींव रखी, जानें कब से होगा आयोजन
    कारोबार

    जेसीआई रांची ने भूमि पूजन कर “एक्सपो उत्सव 2023” की नींव रखी, जानें कब से होगा आयोजन

    Team JoharBy Team JoharOctober 4, 2023Updated:October 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः जेसीआई रांची ने 4 अक्टूबर को मोरहाबादी मैदान में भूमि पूजन कर एक्सपो उत्सव 2023 की नींव रखी. भूमि पूजन जेसीआई राँची के अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने अपनी पत्नी ऋचा राजगढ़िया के साथ मिलकर किया.  इस भूमि पूजन के बाद मोराबादी मैदान में टेंट, हैंगर एवं स्टॉल निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है. इस बार यह एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान में लग रहा है. रांचीवासियों के लिए एक नए अनुभव का केंद्र होगा. इस बार टेंट हैंगर और स्टाल्स में काफ़ी कुछ नया देखने को मिलेगा. हेंगर के अंदर लोगों के लिए चलने की जगह काफ़ी बड़ी कि जा रही है जिससे कि भीड़ में भी कोई दिक्कत नहीं आये.

    300 से ज्यादा स्टॉल होगा

    अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि एक्सपो में  300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल लगा रहे हैं. इस वर्ष हम लोग बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क फनगोला एवं मिडनाइट कार्निवल लेकर आ रहे हैं. इसके साथ ही ऑटोजोन, होम डेकोर, रियल एस्टेट, फर्नीचर जोन, स्टार्टअप बाजार, लेडीज कॉर्नर, फूड कोर्ट व अन्य सभी तरह के स्टॉल लेकर आ रहे हैं.

    हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिता का  होगा आयोजन

    सचिव तरूण अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो में हर दिन अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसमें हर वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं जैसे की मिसेज़ एक्सपो रांची, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, वॉइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, एक्सपो ढिंचक ढा जैसे इवेंट होंगे इसके साथ ही इस बार एक्सपो में लोगों को एंटरप्रेन्योरशिप पर मोटिवेशनल स्पीकर शिव खेड़ा के द्वारा ट्रेनिंग कराया जाएगा. एक्सपो उत्सव 2023 के मुख्य संयोजक संजय जैन है एवं सहसंयोजक प्रतीक जैन, सनी केडिया व राहुल टिबड़ेवाल हैं. एक्सपो उत्सव 2023 के टाइटल स्पॉन्सर अदिति ओरो डेंटल केयर, शैलबाए डिवाइन, अनअकैडमी एवं एसोसिएट पार्टनर तेजस्विनी कंस्ट्रक्शन, फोटोन गैलेक्सी, बागला सिक्योरिटीज एंड ऑटोमेशन, अल्पाइन मैंगो टैंगो, कैफिनेटर्स, बालाजी नमकीन, एआरबी फोटोग्राफी एवं स्वर्ण भूमि बैंक्वेट है.

    भूमि पूजन में इनकी रही उपस्थिति

    आज की भूमि पूजन कार्यक्रम के संयोजक नवीन गाड़ोदिया थे. पूजन में बिना अग्रवाल, अमिता केडिया ,सचिव तरुण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया, विजय पटेल, आनंद धानुका, नारायण मुरारका, अभिनव मंत्री , राकेश जैन,व सदस्य सुशील केडिया, विनय मंत्री, पीयूष केडिया,रोबिन गुप्ता,निखिल अग्रवाल, देवेश जैन, रवि आनंद, अंकित अग्रवाल, आदित्य जालान , रौनक़ जैन व अन्य लोग मौजूद थे. यह जानकारी एक्सपो मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दिया.

    एक्सपो उत्सव 2023 जेसीआई जोहार लाइव जोहार लाइव खबरें नींव भूमि पूजन मोरहाबादी मैदान सिटी अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबारिश में भरभराकर गिर गया मिट्टी का मकान, एक की मौत
    Next Article त्योहारी सीजन में मोदी सरकार का तोहफा, उज्जवला लाभार्थियों को अब 300 रूपये की सब्सिडी

    Related Posts

    गोड्डा

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026
    Latest Posts

    SIR में लापरवाही पर DEO का एक्शन, BDO-CO-BLO को नोटिस, सुपरवाइजर निलंबित

    June 14, 2026

    बंद खदान में चार लोगों की मौ’त पर गरमाई राजनीति, आदित्य साहू ने की डीसी-एसपी पर ह’त्या का केस दर्ज करने की मांग

    June 13, 2026

    एक्वा वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में डांस का जादू, रियान और गायत्री ने जीता खिताब

    June 13, 2026

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.