Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»52 करोड़ कर दिया खर्च, झारखंड में जमीन विवाद का नहीं हुआ अंत
    क्राइम

    52 करोड़ कर दिया खर्च, झारखंड में जमीन विवाद का नहीं हुआ अंत

    Team JoharBy Team JoharOctober 2, 2023Updated:October 2, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रवि

    रांची : झारखंड में 52 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी राज्य में जमीन विवाद नहीं सुलझ रहा है. विवाद के कारण झारखंड में जमीन रक्तरंजित होती जा रही है. जमीन विवाद सुलझाने के लिए बिहार से 82129 नक्शे तीन ट्रकों में भर कर झारखंड मंगाए गए थे. इस पर 52 करोड़ रुपए खर्च किए गए. इन नक्शों को बिहार के गुलजारबाग प्रेस से फोटो कॉपी करवाकर मंगाया गया था. इसके बाद इन नक्शों का डिजिटल कॉपी तैयार करना था, लेकिन हुआ नहीं.

    रैयती जमीन की नहीं हो पाई है मैपिंग

    झारखंड सरकार का नक्शा मंगाने का मुख्य उदेश्य था कि राज्य के हर गांव की मैपिंग का सही अंदाजा लगाया जा सके. इससे बिहार-झारखंड की लंबित परिसंपत्तियों का बंटवारा सही तरीके से हो पाता. नक्शे की एक कॉपी रैयत के पास होती और दूसरी कॉपी प्रिंटिंग प्रेस में होती. लेकिन इस पर काम शुरू नहीं हो पाया. रैयती जमीन की मैपिंग नहीं होने के कारण भूमि विवाद बढ़ता जा रहा है.

    अवैध कब्जा के बढ़ रहे मामले

    जमीन की मैपिंग नहीं होने से अवैध कब्जा के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. बिल्डरों को इससे फायदा पहुंच रहा है. इस पूरी प्रक्रिया में रैयतों को ही नुकसान हो रहा है. साथ ही रैयतों को मालिकाना हक नहीं मिलने के कारण लीगल मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है.

    नक्शा समझने में भाषा बड़ी बाधा

    नक्शा को समझने के लिए भाषा बड़ी बाधा बन गई है. नक्शा में कैथी भाषा का इस्तेमाल किया गया है. झारखंड में जो कैथी के जानकार थे, वे रिटायर कर गए. अब गिने-चुने लोग ही बचे हैं. 82129 नक्शों को समझना सरकार के लिए चुनौती बन गई है. खासकर संताल परगना में कैथी भाषा के जानकार नहीं हैं. अगर नक्शों का शुद्धीकरण हो जाता तो 80 से 90 फीसदी विवादों का हल निकल जाता

    पांच साल में 100 से ज्यादा लोगों का मर्डर

    रांची जिले में वर्ष 2018 से जून 2023 तक जमीन विवाद और फर्जीवाड़े को लेकर 530 केस दर्ज हो चुके हैं. इसमें शहरी क्षेत्र में 315 और ग्रामीण इलाके में 215 केस दर्ज किये थे, दूसरी ओर इस अवधि में 101 लोगों की हत्या हो चुकी है.

    जमीन विवाद में इस साल भी कई हत्याएं

    26 जुलाई 2023- नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास माकपा नेता सुभाष मुंडा की हत्या

    01 सितंबर 2023 – रातू थाना क्षेत्र के ललित ग्राम निवासी जमीन कारोबारी नवीन कुमार मिश्रा का अपहरण हुआ. प्राथमिकी दर्ज हुई, लेकिन जमीन कारोबारी का अब तक सुराग नहीं मिला.

    26 जुलाई 2023 – नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास जमीन विवाद में माकपा नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

    16 जुलाई 2023 – रातू थाना क्षेत्र के हाजी चौक पर जमीन कारोबारी कमरूल हक समझ कर दूसरे लोगों फायरिंग हुई. घटना से एक हफ्ते पहले उग्रवादियों के नाम पर कमरूल से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी.

    05 जुलाई 2023 – सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी के एकाउंटेंट संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

    16 मई 2023 – रातू में जमीन कारोबारी राजकुमार शाही की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी.

    03 मार्च 2023 – महिलौंग में जमीन कारोबार से जुड़े अनिल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

    52 crores were spent in bringing the map 52 करोड़ खर्च हुए नक्शा लाने में Jharkhand Breaking News Jharkhand Update News Johar Live Land dispute in Jharkhand language is a big hurdle in understanding the map murders in land dispute जमीन विवाद में हत्याएं जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड ब्रेकिंग न्यूज झारखंड में जमीन विवाद नक्शा समझने में भाषा बड़ी बाधा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ डीसी ने बापू को दी श्रद्धांजलि, बोले-स्वच्छता में सबकी रहे भागीदारी
    Next Article गांधी-शास्त्री जयंती पर रामगढ़ में कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.