Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फाइल, फोल्डर और बॉस से चल रही हेमंत सरकारः बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    फाइल, फोल्डर और बॉस से चल रही हेमंत सरकारः बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2023Updated:October 1, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची/गिरिडीह : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह की संकल्प सभा में संबोधित करते हुए हेमंत सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ईडी जांच के संदर्भ में जिस प्रकार हेमंत सरकार के कारनामे उजागर हुए हैं उससे भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा उजागर हुई है. जनता को आज पता चला कि कैसे फाइल का मतलब एक लाख, फोल्डर का मतलब एक करोड़ और बॉस का मतलब निश्चित तौर पर और कोई नही मुख्यमंत्री ही होगा. क्योंकि राज्य सरकार का बॉस तो मुख्यमंत्री ही होता है. आज संथाल परगना, रांची, बोकारो सभी जगह हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन परिवार की जितनी जमीन है उतनी किसी परिवार के पास नही है.

    बिना पैसा का नहीं होता काम

    बाबूलाल ने कहा कि अंचल, थाना, ब्लॉक, जिला के किसी ऑफिस में जाएं बिना पैसे के कोई काम नही होता. आय प्रमाण पत्र, आवास, जाति प्रमाण पत्र क्या मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसे देने पड़ते है. राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं. ऑफिसर बोलते है देकर आए हैं तो लेंगे ही. पद पोस्ट को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ता है.

    राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त

    मरांडी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नही बल्कि वसूली में लगी हुई है. रोज हत्या, लूट, अपहरण, डकैती की घटनाएं हो रही. बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है. आज राज्य में अपराधियों लुटेरों को हिम्मत है और जनता भयभीत है.

    उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां परिवार की राजनीति बचाने के लिए एक हो रही तो जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बचाने के लिए एकजुट होगी. जनसभा में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, वरिष्ठ नेता गणेश मिश्र, पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी, जिला प्रभारी अमित तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

    इसे भी पढ़ें: राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

    जेएमएम के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन

    अजीडीह फुटबाल मैदान में संकल्प यात्रा की जनसभा में भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. यूं कहा जाये कि भाजपा ने एक तरह से झामुमो के कद्दावर नेता सदर विधायक सुदिव्य सोनू के गढ़ में अपना शक्ति प्रदर्शन किया. गांडेय विधानसभा के गांधी नगर में भी जनसभा में समर्थकों की भीड़ देखने लायक थी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर शहर भ्रमण किया. इस दौरान उनके काफिले पर पुष्प वर्षा भी की गई.

    गरीबों का अनाज बेच रही सरकार

    बाबूलाल ने हेमंत सरकार पर जमकार निशाना साधा. सरकार अब गरीबों के अनाज को भी बेचने का काम कर रही है. महामारी के वक्त पीएम मोदी ने देश के जरूरतमंदों को सिर्फ इसलिए अनाज उपलब्ध कराया ताकी पेट की भूख उनके लिए आफ़त न बन जाएं. केन्द्र सरकार के द्वारा अब भी अनाज दिया जा रहा है. लेकिन हेमंत सरकार पहले राज्य के थानों के जरिए बालू, कोयला और अवैध खनन की वसूली करती थी और अब गरीबों का अनाज बेच रही है. जब हेमंत सरकार को घोटाले में फंसने का डर सताने लगा, तो ईडी के भय से हेमंत सरकार हाई कोर्ट चली गई. लेकिन हर हाल में राज्य के लुटेरी हेमंत सरकार को ईडी पकड़ेगी और होटवार जेल में उन्हें भी जाना होगा.

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Giridih jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज गिरिडीह जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान
    Next Article कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों के वर्कर्स को नहीं मिलेगा पेमेंट

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.