Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड कैडर के 10 आईएएस का हाल: 3 जेल में, एक पर यौन शोषण का आरोप
    झारखंड

    झारखंड कैडर के 10 आईएएस का हाल: 3 जेल में, एक पर यौन शोषण का आरोप

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2023Updated:October 1, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रवि

    रांचीः झारखंड की ब्यूरोक्रेसी आरोपों और विवादों से जुदा नहीं है. 10 आईएएस भ्रष्टाचार की वैतरणी में फंस चुके हैं. इनके कारण सरकार की छवि भी खराब हुई. इसमें अपर मुख्य सचिव रैंक से लेकर डीसी रैंक तक के अफसर शामिल हैं. तीन अफसर जेल भी गए. वहीं एक अफसर पर यौन शोषण का भी आरोप लगा.

    केके खंडेलवालः अपर मुख्य सचिव रैंक के अफसर केके खंडेलवाल जो अब रिटायर हो चुके हैं, उनके खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार, पटना में निगरानी जांच संख्या एएस 01/99 के तहत विभिन्न आरोप हैं. इस मामले में पुलिस अधीक्षक निगरानी ने अन्वेषण ब्यूरो पटना से 13 बार पत्राचार भी किया है.

    अनिल कुमारः निलंबित आईएएस पूजा सिंघल, छवि रंजन के बाद पलामू के पूर्व बंदोबस्त पदाधिकारी आईएएस अनिल कुमार को जेल हुई. संचिका गायब करने के मामले अनिल कुमार ने साहिबगंज कोर्ट में आत्मसमर्पण किया जहां से उन्हें मंडल कारा में भेजा गया. अनिल कुमार नवंबर 2022 से फरार चल रहे थे.

    सैयद अहमद रियाजः आईएएस सैयद अहमद रियाज पर यौन शोषण का आरोप लगा. उन्होंने एक इंटर्न का यौन उत्पीड़न किया. इस मामले में सैयद रियाज अहमद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

    मनोज कुमारः नगर निगम में जब मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर थे, उस समय इनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड रांची में पीइ संख्या 17/15 अंकित थी. मनोज कुमार के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई के लिए उनके प्रशासी विभाग के प्रधान सचिव को ब्यूरो द्वारा 4 मई 2017 को ही लिखा गया.

    के श्रीनिवासनः आईएएस के श्रीनिवासन पर कैबिनेट नोट छेड़छाड़ करने का आरोप लगा. इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस भी भेजा गया. झारखंड सरकार के नोटिस का के श्रीनिवासन ने जवाब नहीं दिया, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया.

    पूजा सिंघलः झारखंड कैडर की निलंबित आइएएस खूंटी जिले की उपायुक्त रहते 18 करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला किया. साहिबगंज में हुए अवैध पत्थर खनन में भी शामिल होने का आरोप है. फिलहाल पूजा सिंघल सलाखों के पीछे है.

    राजीव अरूण एक्काः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का 1994 बैच के आईएएस हैं. आरोप है कि नेताओं और नौकरशाहों के काले धन के निवेशक विशाल चौधरी से काफी घनिष्ठ संबंध है. बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें ये सरकारी फाइलें विशाल चौधरी के घर पर निपटाते देखे गए. ईडी छापेमारी कर चुकी है.

    प्रदीप कुमारः 1991 बैच के आइएएस अधिकारी प्रदीप कुमार जेल की हवा खा चुके हैं. फिलहाल जमानत पर हैं और रिटायर हो चुके हैं. इन पर आरोप है कि स्वास्थ्य सचिव रहते हुए 130 करोड़ का दवा घोटाला किया. करीब पौने दो करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग का भी इन पर आरोप है.

    छवि रंजनः आईएएस छवि रंजन जमीन घोटाले में फंसे हैं. आरोप है कि इन्होंने रांची के डीसी रहते हुए करम टोली में सेना की 4.55 एकड़ जमीन को गलत तरीके से बेच दिया. कई जमीनों की रजिस्ट्री, उसके म्यूटेशन भी गलत तरीके से कराने का आरोप है. फिलहाल छवि रंजन सलाखों  के पीछे हैं.

    विनय चौबेः सीएम के सचिव विनय चौबे 1999 बैच के अफसर हैं. विनय चौबे से शराब घोटाले के मामले में रायपुर में पूछताछ हो चुकी है. ईडी ने झारखंड के उत्पाद सचिव और बेवरेज कॉरपोरेशन के एमडी विनय चौबे को बुलाया था. झारखंड की नई शराब नीति के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया गया था. जिसमें सीएसएमसीएल को परामर्श नियुक्त किया गया था. कारोबार करने की वजह से झारखंड सरकार को भारी राजस्व घाटा हुआ.

    इसे भी पढ़ें: LPG Price Hike, त्योहारी सीजन पर महंगाई का झटका, 209 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

    #Jharkhand News Blame City News Corruption Current News Daily News IAS jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आईएएस आज की खबर आरोप करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भ्रष्टाचार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़: भुरकुंडा करमाली टोला से लापता युवक का पोखर खदान से मिला शव
    Next Article ‘स्वच्छता के लिए आज 1 घंटे का श्रमदान’, PM Modi की अपील पर जमशेदपुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.