Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन दलालों-बिचौलियों को बचाने के लिए परेशान : बाबूलाल
    झारखंड

    हेमंत सोरेन दलालों-बिचौलियों को बचाने के लिए परेशान : बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चक्रधरपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी आज चक्रधरपुर की संकल्प सभा में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि पूरे सिंहभूम की जनता डेंगू और मलेरिया से परेशान है. लेकिन हेमंत सोरेन दलालों बिचौलियों को बचाने में परेशान हैं. राज्य में सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार,अपराध चरम पर है. खान खनिज,बालू-पत्थर की लूट मची है. हेमंत सोरेन और उनका परिवार नाम बदलकर उरांव,हो मुंडा सभी गरीब आदिवासियों की जमीन लूट रहे. उन्होंने कहा कि महाजन प्रथा का विरोध करते करते शिबू सोरेन परिवार आज झारखंड का सबसे बड़ा महाजन बन गया.

    अपराधी को सजा नहीं हुई

    उन्होंने कहा कि राज्य में रोज हत्या,चोरी,अपहरण,डकैती के वारदात हो रहे. बहन बेटियां घरों में सुरक्षित नहीं. बलात्कार,सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई है. बेटियों को पेट्रोल से जलाया गया,पहाड़िया बेटी को टुकड़ों में काटा गया लेकिन आज तक अपराधी को सजा नही हुई. उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री आवास,छोटे मोटे निर्माण के लिए नदी से बालू लेने पर पुलिस पकड़ लेती है. लेकिन सरकार के संरक्षण में रोज हजारों ट्रक अवैध बालू बंगाल,बिहार,उत्तर प्रदेश,दिल्ली,मुंबई जा रहा लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती क्योंकि कमीशन का पैसा हेमंत सोरेन के खाते में जाता है.

    झारखंड राज्य भाजपा की देन

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के रहते भ्रष्टाचार, अपराध से झारखंड को मुक्त नहीं कराया जा सकता. झारखंड राज्य भाजपा की देन है. जब-जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी है चाहे बाबूलाल मरांडी,अर्जुन मुंडा या रघुवर दास की सरकार रही हो विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं. लेकिन आज हेमंत सरकार सड़कों का मरम्मत नहीं करा रही. बिजली व्यवस्था ध्वस्त है. विद्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर्स नहीं. युवा रोजगार की खोज में भटक रहे और हेमंत सरकार का नियुक्ति वर्ष आया ही नहीं. हेमंत सोरेन गरीबों का अनाज बेचकर अपनी तिजोरी भर रहे.

     

     

    Babulal BJP state president Broker Chakradharpur Former Chief Minister Hemant Soren Johar Live Middleman Sankalp Sabha Troubled चक्रधरपुर जोहार लाइव दलाल परेशान पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल बिचौलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संकल्प सभा हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकिशोरगंज के इको फ्रेंडली पंडाल में मां भवानी के होंगे दर्शन
    Next Article संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में भीषण डकैती, अंधाधुंध फायरिंग में कई यात्री घायल

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.