Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 11:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»लाइसेंसी दुकान की आड़ में मिलावटी नकली शराब का गोरखधंधा…देखें विडियो
    क्राइम

    लाइसेंसी दुकान की आड़ में मिलावटी नकली शराब का गोरखधंधा…देखें विडियो

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2023Updated:September 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला : जिले के शराब शौकीनों के लिए बुरी खबर है. ऐसे लोगों को सरकारी लाइसेंसी दुकानों से शराब खरीदना महंगा पड़ सकता है. दरअसल, सरकारी लाइसेंसी दुकान में मिलावटी नकली शराब बेचे जाने का चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. वहीं, शराब कारोबारी प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत भी वसूल रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं है, मगर नीचे से लेकर ऊपर तक सभी चुप हैं. हमारे हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है, जो यह बताने के लिए पर्याप्त है कि जिले में किस कदर लाइसेंसी शराब दुकान की आड़ में मिलावटी नकली शराब का गोरखधंधा फल-फूल रहा है.

    विडियो में क्या है

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/09/NakaliSharab.mp4

    दरअसल, यह वीडियो सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अन्तर्गत श्रीडूंगरी स्थित सरकारी लाइसेंसी शराब दुकान, जिसका लाइसेंस नंबर 008 FLX और 009 FLX है के पीछे बने गोदाम का है. दावा किया जा रहा है कि गोदाम में मिलावट के बाद शराब दुकान के काउंटर से ग्राहकों को डिलीवर की जाती है, वो भी प्रिंट रेट से ज्यादा पर.  इस तरह शराब के शौक़ीनो को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. पहली मार प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे के रूप में जबकि दूसरी मार के रूप में नकली और मिलावटी शराब की आपूर्ति हो रही है. इस तरह एक ओर जहां ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है. वहीं, दूसरी ओर नकली शराब पीने से जान को भी खतरा है.

    कार्रवाई सिर्फ गांव-कस्बों में ही क्यों

    ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि इतना बड़ा घालमेल होने के बाद भी ऐसे गोरखधंधों पर नकेल क्यों नहीं कसा जा रहा है. विभाग की कार्रवाई केवल गांवों-कस्बों में संचालित भट्ठियों तक ही सिमित क्यों है. हालांकि, ये वीडियो तो एक बानगी है, जिले की लगभग सभी लाइसेंसी शराब दुकानों में कमोबेश यही खेल चल रहा है, जिसके आगे शराब के शौक़ीन बेबस हैं. वैसे सूचना मिली है कि वीडियो के आधार पर उत्पाद विभाग ने श्रीडूंगरी से दो लोगों को उठाया है. मगर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, इसकी जानकारी विभागीय स्तर से नहीं दी गई है.

    fake liquor Game of adulteration going on in the warehouse Government Licensed Liquor Shop Jharkhand crime update Jharkhand Latest News Johar Live Liquor at a rate higher than MRP Seraikela Seraikela News Update एमआरपी से ज्यादा रेट में शराब गोदाम में चल रहा मिलावट का खेल जोहार लाइव झारखंड क्राइम अपडेट झारखंड लेटेस्ट न्यूज नकली शराब सरकारी लाइसेंसी शराब दुकान सरायकेला सरायकेला न्यूज अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति-पत्नी और वो…दो बच्चों की मां का मिला कंकाल
    Next Article 16 बिल्डरों पर एक्शन, क्वार्टर रिपोर्ट नहीं देने पर रेरा ने लगाया 11.75 लाख फाइन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026
    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    सिरमटोली-कांटाटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर की सीएम ने की समीक्षा, तेज काम करने की दी हिदायत

    April 27, 2026

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.