Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Jul, 2025 ♦ 2:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन के लिए कारगर हैं घरेलू उपचार, जानें क्या है फायदे
    सेहत

    सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन के लिए कारगर हैं घरेलू उपचार, जानें क्या है फायदे

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    सर्दियों का मौसम आते ही ड्राय स्किन या सूखी त्वचा हमें परेशानी में डाल देती है। इस दौरान यह समस्या आम है और इसका घरेलू स्तर पर भी इलाज किया जा सकता है। दादी मां के नुस्खों जैसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो हमें सूखी त्वचा की परेशानियों से निजात दिला सकते हैं। सर्दियों में त्वचा सूखने को चिकित्सा की भाषा में विंटर जेरोसिस कहा जाता है। आइये जानें कुछ कुदरती घरेलू नुस्खों के बारे में- 

    पेट्रोलियम जैली
    पेट्रोलियम जैली बरसों से मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल की जाती रही है। इसे मिनेरल ऑइल के नाम से भी जाना जाता है। 2017 के एक अध्ययन में पाया गया कि यह बूढ़े लोगों की त्वचा के लिए चमत्कारिक परिणाम देती है। इसलिए उम्र बढ़ने के साथ सूखने वाली त्वचा के लिए यह रामबाण घरेलू नुस्खा कहा जा सकता है।


    एलोवेरा
    2003 के एक अध्ययन के मुताबिक एलोवेरा जेल सूखी त्वचा से राहत देती है। जिन लोगों की हाथों या पैरों की त्वचा सूखती हो वह एलोवीरा जेल लगाकर उस हिस्से को मोजे या ग्लव्ज से ढंककर रख सकते हैं। बेहतर यही होगा कि रात को सोने से पहले यह जेल लगाया जाए। शरीर के दूसरे हिस्सों में भी त्वचा के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद ही होता है।

    सूरजमुखी तेल
    2013 में किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया था कि सनफ्लावर सीड्स ऑयल यानी सूरजमुखी का तेल, बांहों पर इस्तेमाल करने पर बेहद कारगर मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसी अध्ययन में पाया गया कि जैतून के तेल से त्वचा की प्रतिरोधक सतह को नुकसान होता है। इससे यह भी पता चला कि सभी कुदरती तेलों को मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।


    नारियल तेल
    हमारी त्वचा के लिए नारियल का तेल भी बहुत अच्छा होता है। 2014 के एक सर्वेक्षण के मुताबिक सूखी त्वचा के लिए नारियल का तेल पेट्रोलियम जैली जितना ही प्रभावी और सुरक्षित है। यह भी पाया गया कि यह त्वचा की नमी को सुधार कर त्वचा की सतह पर लिपिड्स (वसा) की मात्र भी बढ़ाता है। 2016 के एक अध्ययन के मुताबिक नारियल के तेल में सेचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं जिनमें त्वचा को नर्म-मुलायम करने वाले गुण (एमोलिएंट प्रॉपर्टीज) होते हैं। यह ऐसे फैट्स या तेल होते हैं जो सूखी त्वचा के बीच की खाली जगहों को भरकर उसे मुलायम बनाते हैं।


    ओटमील 
    ओटमील एक और ऐसी कुदरती वस्तु है जो त्वचा सूखने की समस्या से निजात दिला सकता है। नहाने के पानी में ओटमील मिलाकर या उसकी मौजूदगी वाला क्रीम इस्तेमाल करने से फायदा होता है। 2015 के एक अध्ययन के मुताबिक ओटमील में प्रज्वलनरोधी (एंटीइन्फ्लेमेटरी) और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जिनकी वजह से सूखी त्वचा के मामलों में फायदा होता है।


    दूध
    दूध को त्वचा पर लगाने की बजाय उसे पीना सूखी त्वचा की मुश्किलातों से राहत दे सकता है। 2015 के एक अध्ययन के मुताबिक आहार में दूध को शामिल करने का सूखी त्वचा को फायदा पहुंचता है। दूध में मौजूद फैट फॉस्फोलिपिड ने प्रयोग के दौरान चूहों की त्वचा में सुधार दिखाया था। इंसानों पर इसके पूरे फायदों को जानने के लिए अभी और रिसर्च की गुंजाइश भी इस अध्ययन में बताई गई थी।


    शहद
    2012 के कुछ अध्ययनों के मुताबिक शहद, त्वचा की कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होता है। यह सूखी त्वचा को नम रखने और जलन से राहत में मदद देता है। उपरोक्त सभी गुण इस बात को जाहिर कर देते हैं कि घर पर सूखी त्वचा के इलाज के लिए शहद का इस्तेमाल एक सही विकल्प है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक है और सीधे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है।

    #Online news Helth news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री दिशा पाटनी, सलमान के स्टारडम से नहीं डरती हैं
    Next Article भारतीय डाक विभाग में 5000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

    Related Posts

    Facts

    ग्रीन कॉफी बन रही है सेहत का नया साथी, जानें इसके जबरदस्त फायदे

    July 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    राजस्थान में बड़ा हादसा, स्कूल की इमारत गिरी, 4 बच्चों की मौ’त, 40 अभी भी मलबे में फंसे

    July 25, 2025
    Facts

    रोज 7000 स्टेप्स चलने से सेहत को मिलता है जबरदस्त फायदा… जानें

    July 24, 2025
    Latest Posts

    पेट्रोल अटैक में नाम उछलने के बाद श्रीवास्तव गैंग का आया बयान, कहा- हमलोग ये गंदी हरकत नहीं करते

    July 27, 2025

    पुख्ता सबूत के आधार पर रामगढ़ पुलिस कर रही कार्रवाई : एसपी

    July 27, 2025

    स्कॉर्पियो में बैठ कर रहे थे डकैती की प्लानिंग, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

    July 27, 2025

    पावर ग्रिड में डकैती कर महज 1.73 लाख में बेच दिया था सामान, पुलिस ने 9 को दबोचा

    July 27, 2025

    भाषाई अस्मिता की रक्षा के लिए मंच सरकार से लगातार लगाता रहेगा गुहार : कैलाश यादव

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.