Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»AsiaCup2023Final : आज श्रीलंका-भारत की टक्कर, 8वें खिताब पर भारत की नजर
    खेल-सिनेमा

    AsiaCup2023Final : आज श्रीलंका-भारत की टक्कर, 8वें खिताब पर भारत की नजर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : एशिया कप 2023 का फाइनल मैच 17 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है. दोपहर तीन बजे से कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच शुरू होगा. एक ओर जहां भारत 8वीं बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगा. भारत सबसे ज्यादा सात बार एशिया कप विजेता रहा है. वहीं, श्रीलंका 6 बार खिताब अपने नाम कर चुका है. इस बीच रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 5 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने की फिराक में होगी. भारत ने आखिरी ट्रॉफी 2018 में जीती थी, तब रोहित के नेतृत्व में एशिया कप फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था.

    किसमें कितना है दम

    इधर, दासुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंका टीम डिफेंडिंग चैंपियन है. पिछले साल पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में जीत दर्ज की और एक में हार मिली है. भारत का ग्रुप चरण में पाकिस्तान के विरुद्ध मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इसके बाद, रोहित ब्रिगेड ने सुपर-फोर में पाकिस्तान को 228 और श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल का रास्ता तय किया है. भारत को सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश के हाथों 6 रन से हार झेलनी पड़ी. श्रीलंका ने पांच से चार मैच जीते. श्रीलंका ने ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट से रोमांचक जीत हासिल करके फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है.

    किस टीम का पलड़ा है भारी

    भारत और श्रीलंका के बनने की बात करें तो रोहित ब्रिगेड का पलड़ा ज्यादा भारी है. दोनों ने आपस में कुल 166 वनडे खेले हैं, जिसमें भारतीय टीम 97 मैचों में विजयी रही है. वहीं, श्रीलंका को 57 मैच में जीत मिल चुकी है.

    भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर

    श्रीलंका टीम

    दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डीसिल्वा, दुनिय वेल्लालागे, प्रमोद मदुशन, मधीशा पथिराना, बिनुरा फर्नांडो, दिमुथ करुणारत्ने, सहान अराधिगे, दुशान हेमया, कसून राजिया.

    17 सितंबर Asia Cup 2023 final Asia Cup 2023 Update Colombo cricket match Cricket Update India and Sri Lanka India will win the tournament for the 8th time R Premadasa Stadium September 17 Sports news आर प्रेमदासा स्टेडियम एशिया कप 2023 अपडेट एशिया कप 2023 फाइनल कोलंबो क्रिकेट अपडेट क्रिकेट मैच खेल की खबर भारत 8वीं बार टूर्नामेंट जीतेगा भारत व श्रीलंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणेश चतुर्थी 2023 : यहां जानें मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, वर्जित चंद्र दर्शन का समय, बता रहे आचार्य
    Next Article झारखंड में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ, जनवरी में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.