Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सांसद जयंत ने 26.53 करोड़ की सड़क व पुल का किया शिलान्यास, बुंडू पहुंचना होगा आसान
    झारखंड

    सांसद जयंत ने 26.53 करोड़ की सड़क व पुल का किया शिलान्यास, बुंडू पहुंचना होगा आसान

    Team JoharBy Team JoharSeptember 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: सांसद जयंत सिन्हा ने 10 सितंबर को हजारीबाग, केरेडारी प्रखंड व पिपरवार मंडल क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया. जयंत सिन्हा ने केरेडारी प्रखंड स्थित कराली में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत ₹26.53 करोड़ से केरेडारी से बुंडू, कोरले होते हुए लगभग 24 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण होगा. जयंत सिन्हा ने पिपरवार मंडल की पंचायत बन्हे में हिंगवाही पुल, ग्राम वारावाल में वारावल नाला पर उच्च स्तरीय पुल व पंचायत हफुवा में हफुवा नाला पर पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. 24 मीटर लम्बे इन पुलों का लगभग ₹3 करोड़ की लागत से निर्माण किया जायेगा.

    मोहल्ले में 10-12 परिवार

    वहीं जयंत सिन्हा ने केरेडारी प्रखंड में हिंगवासी आदिवासी टोला के सदस्यों से मुलाकात की. इस आदिवासी मोहल्ले में 10 से 12 परिवार रहते हैं. जयंत सिन्हा ने कहा कि इन तक हम हर बुनियादी सुविधा पहुंचाएंगे. यहां पीसीसी पथ का निर्माण करवाएंगे और बिजली व सोलर पैनल की व्यवस्था होगी. साथ ही यहां डीप बोरिंग करवाकर इनके घरों तक शुद्ध जल पहुंचवाएंगे. यह मोदी सरकार है जो पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचा रही है. इसके साथ ही उन्होंने हफुवा पंचायत व बुंडू पंचायत में जनसंवाद कर जनता की समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहता हूँ. जनता के सहयोग से हम क्षेत्र के बहुमुखी विकास के लिए कार्यरत हैं. जयंत सिन्हा ने केरेडारी प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण कर लाभुकों से बात की.

    सांस्कृतिक महोत्सव में हुए शामिल

    इन कार्यक्रमों के आलावा वे हजारीबाग स्थित प्रधान कैफेटेरिया में अटल सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए. स्वामी विवेकानंद जी द्वारा शिकागो में दिए गए ऐतिहासिक वक्तव्य की 130वीं वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम हो रहा है. इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं. जयंत सिन्हा ने विद्यार्थियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया.

    10 सितंबर 24 km 24 किमी 26.53 crores 26.53 करोड़ foundation stone laying Hazaribagh Johar Live Karali Keredari Block Keredari to Bundu Korle MP Jayant Sinha Piparwar Mandal PM Gram Sadak Yojana road construction scheme worth crores September 10 कराली करोड़ों की योजना केरेडारी प्रखंड केरेडारी से बुंडू कोरले जोहार लाइव पिपरवार मंडल पीएम ग्राम सड़क योजना शिलान्यास सड़क का निर्माण सड़क निर्माण सांसद जयंत सिन्हा हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रांसजेंडर को ओबीसी में शामिल करने के सरकार के निर्णय पर उठा सवाल, जानें क्या है मामला
    Next Article शराब बिक्री का विरोध करने पर रांची पुलिस के जवान पर बिहार में हमला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब प्रकरण में ACB के रडार पर तीन पूर्व अधिकारी, 4 अगस्त को होगी पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश, 24 घंटे बिजली, 200 यूनिट मुफ्त और रांची में तीन स्मार्ट ग्रिड

    July 29, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामला, चार आरोपियों की रिमांड दो दिन और बढ़ी

    July 29, 2026

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026

    झारखंड: शिल्पी नेहा तिर्की ने दिए निर्देश, तीन शहरों में खुलेंगे आधुनिक मिलेट कैफे

    July 29, 2026

    झारखंड: 160 करोड़ पर ED का शिकंजा, अवैध कोयला सिंडिकेट के 31 ठिकानों पर बड़ी रेड

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.