Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 3:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»आसियान समिट में बोले पीएम मोदी, वन अर्थ, वन फैमिली हमारा मूल मंत्र
    ट्रेंडिंग

    आसियान समिट में बोले पीएम मोदी, वन अर्थ, वन फैमिली हमारा मूल मंत्र

    Team JoharBy Team JoharSeptember 7, 2023Updated:September 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जकार्ता: भारत और आसियान के बीच सहयोग लगातार बढ़ रहा है। वन अर्थ, वन फैमिली हमारा मूल मंत्र है। हमें हर क्षेत्र में मिलकर काम करने की जरूरत है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहीं। वह गुरुवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित आसियान समिट-2023 में अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को संबोधित कर रहे थे।

    21वीं सदी एशिया की सदी है

    आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास में आसियान क्षेत्र की अहम भूमिका है। वसुधैव कुटुंबकम ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ यही भावना भारत की जी-20 अध्यक्षता की थीम है। 21वीं सदी एशिया की सदी है। मुझे विश्वास है कि आज हमारी बातचीत से भारत और आसियान क्षेत्र के भावी भविष्य को और मजबूत बनाने के लिए नए संकल्प लिए जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा ‎कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्रीय स्तंभ है। भारत की इंडो-पैसिफिक पहल में भी आसियान क्षेत्र का प्रमुख स्थान है। वैश्विक अनिश्चितताओं के माहौल में भी हर क्षेत्र में हमारे आपसी सहयोग में लगातार प्रगति हो रही है।

    समिट के सफल आयोजन पर राष्ट्रपति का किया अभिनंदन 

    पीएम मोदी ने आसियान समिट के सफल आयोजन पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो का अभिनंदन करते हुए कहा आसियान और भारत की साझेदारी चौथे दशक में प्रवेश कर रही है। इस समिट के शानदार आयोजन के लिए मैं इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो का मैं अभिनंदन करता हूं। आसियान समिट की अध्यक्षता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई। गौरतलब है ‎कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत बैठक और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बृहस्पतिवार सुबह इंडोनेशिया पहुंच गए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री सामरिक रूप से अहम क्षेत्र के अन्य देशों के साथ भारत की साझेदारी के संबंध पर चर्चा कर रहे हैं। इससे पूर्व पीएम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, ‘जकार्ता पहुंच गया हूं। आसियान से संबंधित बैठकों तथा इस धरती को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न नेताओं से मुलाकात करने को लेकर उत्सुक हूं।

    ASEAN Summit 2023 India in ASEAN Summit india news Indo Pacific Initiative Indonesia International news Jakarta National PM Narendra Modi आसियान समिट 2023 आसियान समिट में भारत इंटरनेशनल न्यूज इंडो पैसिफिक एनिशिएटिव इंडोनेशिया जकार्ता नेशनल पीएम नरेन्द्र मोदी भारत समाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा सूर्य मंदिर में दही-हांडी प्रतियोगिता, आंखों में पट्टी बांध फोड़ी मटकी
    Next Article कैबिनेट की बैठक के बाद बोली किन्नर नर्गिस, 1 हजार की बजाय सरकार दे जमीन

    Related Posts

    झारखंड

    चंद्रपुरा थर्मल प्लांट में मजदूरों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत

    April 22, 2026
    झारखंड

    दलित महिला से थाने में बदसलूकी का आरोप, सांसद मनीष जायसवाल ने लिया संज्ञान

    April 22, 2026
    दिल्ली की खबरें

     दिल्ली में दहला देने वाली वारदात: पॉश इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद निर्मम हत्या

    April 22, 2026
    Latest Posts

    चंद्रपुरा थर्मल प्लांट में मजदूरों का आंदोलन तेज, अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत

    April 22, 2026

    दलित महिला से थाने में बदसलूकी का आरोप, सांसद मनीष जायसवाल ने लिया संज्ञान

    April 22, 2026

     दिल्ली में दहला देने वाली वारदात: पॉश इलाके में IRS अधिकारी की बेटी की रेप के बाद निर्मम हत्या

    April 22, 2026

    तनाव के बीच भारत पहुंचा तेल टैंकर ‘देश गरिमा’, 31 भारतीय नाविकों समेत सुरक्षित वापसी

    April 22, 2026

    जामताड़ा में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.