Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमन्त ने 15947.12 लाख रुपए की 114 योजनाओं की गोड्डा वासियों को दी सौगात
    झारखंड

    सीएम हेमन्त ने 15947.12 लाख रुपए की 114 योजनाओं की गोड्डा वासियों को दी सौगात

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2023Updated:September 4, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    1. रांची : आज प्रदेश के किसान सीमित संसाधन में मेहनत कर रहा है। मैंने देखा की निम्न बारिश की वजह से बुआई कम हुई है, इसे ध्यान में रखकर सरकार की जो भूमिका होंगी, हम उसे किसान हित में जरूर निभाएंगे। आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का सपना रहा है कि राज्य के हर किसान के खेत में पानी हो, गुरूजी का सपना पूरा होगा।
    आने वाले दिनों में सरकार जल्द ही पाइप लाइन के जरिये किसान के खेतों तक पानी उपलब्ध करायेगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 15947.12 लाख रुपए की लागत वाली  114 योजनाओं की गोड्डा जिले को सौगात दी। साथ ही कहा कि सरकार प्रयासरत है कि किस प्रकार गंगा नदी का पानी खेतों तक पहुंचे। इस निमित्त  एलराज्य सरकार नई तकनीक के माध्यम से रास्ता निकलने का काम करेगी। आज राज्य सरकार ने कानून बनाया है कि राज्य में जो भी उद्योग लगेंगे, उसमें राज्य के 75% स्थानीय लोगों को रोजगार सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को गोड्डा के सुन्दरपहाड़ी में योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास के दौरान ये बातें कही।

    लगातार विकास कर रही सरकार

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकारी पदाधिकारी कैम्प लगाकर आमजनों की समस्याओं को सुना। आज राज्य के बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन से अछूता नहीं है। फ्री कोचिंग के माध्यम से राज्य के बच्चे कोचिंग का लाभ उठा रहे हैं। राज्य के सभी वर्ग के बच्चों को समान शिक्षा मिले, इसपर भी सरकार प्रयासरत है। उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर रहे है। आज आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग के बच्चे विदेश में पढ़ाई कर रहा है। यही नहीं, विदेश में पढ़ाई के साथ-साथ वहां नौकरी भी कर रहा है। 

    हर वर्ग के लिए चल रही योजनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। आपके मान-सम्मान की रक्षा के साथ आपको अपना हक और अधिकार मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, बिरसा हरित ग्राम योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, फूलो -झानो आशीर्वाद योजना, कृषि ऋण माफी योजना, नीलाम्बर- पीताम्बर जल समृद्धि योजना, जैसी कई योजनाएं सरकार चला रही है। इन योजनाओं से आप जुड़े और फायदा उठायें।

     सरकार सारा खर्च उठाएगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगी। प्रतियोगिता-परीक्षाओं की तैयारी से लेकर मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य कोर्स की पढ़ाई के साथ-साथ विदेशों में भी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। अध्यनरत छात्र-छात्राएं आप सभी लोग से अपील करता हूं कि आप सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।

     कई योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

    • जेपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु गोड्डा जिले के 200 अभ्यर्थियों को डीएमएफटी मद से निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना का उद्घाटन किया गया।
    • इस अवसर पर 15947.12 लाख रुपए की लागत वाली  114 योजनाओं की गोड्डा जिले को सौगात दी । इसमें 1499.15 लाख रुपए की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 14447.97 लाख रुपए की 77 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, एक हज़ार दो सौ सत्तानबे लाभुकों के बीच आज परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
    • मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग द्वारा चन्दना गोड्डा जिलान्तर्गत चन्दना सुन्दरपहाड़ी – अगिया मोड़ पथ पर) – डमरू-दामाकोल फॉल पथ (कुल लंबाई – 17.766 कि0मी0) का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुननिर्माण कार्य का किया शिलान्यास।
    • मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग द्वारा गरीडीह, बरई, कैरासोल, नूनबट्टा में जाहेरस्थान की घेराबंदी कार्य का किया उद्घाटन।
    • गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिमलीपाड़ा एवं डुमरपालमपाड़ा में प्राथमिक विद्यालय भवन का किया उद्घाटन।
    • धमनी बाजार, समरी, ईश्वरचक, बक्सरा में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र भवन का उद्घाटन।
    • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलन्त ग्राम क्लिनिक के तहत डॉ बिपिन कुमार चौधरी (आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ), डॉ कुंदन भट्ट (आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ), डॉ मो. वसीम अकरम (आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ), डॉ रविन्द्र कुमार महतो (चिकित्सा सहायक),  डॉ राहुल कुमार मण्डल (चिकित्सा सहायक) को सौंपा नियुक्ति पत्र।
    • सुन्दरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में Block Public Health Unit निर्माण कार्य की रखी गई आधारशिला।
    • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत दुधारू गाय का किया वितरण।
    • मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बच्चियों को स्वीकृति पत्र सौंपा।

     ये रहे मौजूद

    इस मौके पर आयुक्त (संथाल परगना प्रमंडल) श्री लालचंद डाडेल, डीआईजी श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त श्री जीशान कमर, उप विकास आयुक्त श्रीमती अस्मिता टोपनो, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बेबी देवी एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    114 योजना 15947.12 लाख रुपए उद्घाटन-शिलान्यास गोड्डा जिला सीएम हेमन्त सुन्दरपहाड़ी सौगात
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य के पहले डीजी शिवाजी महान कैरे का निधन
    Next Article सौ महीनों की लूट फिर 200 की छूट: राजेश ठाकुर

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.