Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की याचिका को कोर्ट ने किया ख़ारिज, नहीं मिलेगी इच्छा मृत्यु
    झारखंड

    झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की याचिका को कोर्ट ने किया ख़ारिज, नहीं मिलेगी इच्छा मृत्यु

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की इच्छा मृत्यु के आवेदन को कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया है। साथ ही धनबाद जेल सुपरीटेंडेंट को निर्देश दिया है कि संजीव सिंह को किसी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इस बात की पुष्टि उनके अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने की है। यहां बता दें कि जेल में बंद संजीव सिंह लगातार अपने बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से मेडिकल ग्राउंड पर बेल मांग था। लेकिन, मेडिकल बोर्ड के रिपोर्ट के आधार पर बीते 11 जुलाई को रांची हाईकोर्ट ने बेल पीटिशन खारिज कर दिया था। इसके बाद दो दिन पहले मंगलवार को संजीव सिंह ने धनबाद जिला सत्र न्यायालय 16 के समक्ष इच्छा मृत्यु की मांग की।

    संजीव सिंह द्वारा मांगी गयी इच्छा मृत्यु व मोत के बाद अंग दान करने के मामले में बुधवार को एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई, संजीव सिंह के अधिवक्ता मो जावेद ने कहा है कि बेहतर इलाज उनका संवैधानिक अधिकार था, लेकिन उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है। गरिमा के साथ जीने नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें इच्छा मृत्यु दे दी जाये। वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने कहा कि सीआरपीसी में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए इस आवेदन को खारिज किया जाये। अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश पारित करने की बात कही गई। गुरुवार को संजीव सिंह की इच्छा मृत्यु के आवेदन को कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया है। साथ ही धनबाद जेल सुपरीटेंडेंट को निर्देश दिया है कि संजीव सिंह को किसी अस्पताल में भर्ती कराया जाए।

    संजीव सिंह के अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि कोर्ट ने इच्छा मृत्यु के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। साथ ही किसी अस्पताल में भर्ती कराने को निर्देशित किया है। संजीव सिंह पिछले 11 जुलाई से धनबाद के SNMMCH में भर्ती है। उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक का वजन तेजी से घट रहा है। 16 दिनों में उनका वजन 13 किलो कम गया है. बुधवार को डॉक्टरी जांच में वजन कम पाया गया है।

    बताते चलें कि 22 मार्च 2017 को धनबाद के सरायढेला में “शूटआउट” की घटना हुई थी पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित चार लोग इस घटना में मारे गए थे. इस मामले में झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद से ही लगातार जेल में बंद है। संजीव सिंह मृतक नीरज सिंह के चचेरे भाई है। यह मामला रह रह कर सुर्खियां बटोरता है, ताजा मामला हे पूर्व विधायक संजीव सिंह ने न्यायालय में पिटीशन देकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी। इसके बाद से यह मामला फिर एक बार चर्चा में आ गया संजीव सिंह 17 जुलाई 2023 को धनबाद जेल में कुर्सी से गिरकर चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्हें धनबाद के SNMMCH में भर्ती कराया गया है।

    Bjp Court rejected the petition of former Jharia BJP MLA Sanjeev Singh Sanjeev Singh will not get euthanasia
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, कहा- हेमंत राज में लगातार आदिवासियों पर हो रहा है अत्याचार
    Next Article मुहर्रम को लेकर झारखंड अलर्ट राज्य में अतिरिक्त बलो की तैनाती, सुरक्षा उपकरणों से होगा लैस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    Latest Posts

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.