Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मुहर्रम को लेकर झारखंड अलर्ट राज्य में अतिरिक्त बलो की तैनाती, सुरक्षा उपकरणों से होगा लैस
    झारखंड

    मुहर्रम को लेकर झारखंड अलर्ट राज्य में अतिरिक्त बलो की तैनाती, सुरक्षा उपकरणों से होगा लैस

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi, मुहर्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 22 जिलों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी. वही चाक-चौबंद सुरक्षा के साथ विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. लाठी व महिला बल के साथ झारखंड सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी. मुहर्रम के दौरान गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा. सांप्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे की कोशिश करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मोहर्रम का जुलूस 29 जुलाई को निकाला जाएगा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने रांची, हजारीबाग, कोडरमा, खुंटी, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, गोड्डा, चतरा, जामताड़ा, धनबाद, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, लातेहार, लोहरदग्गा, सराइकेला खरसावाँ, साहिबगंज, सिमडेगा में करीब 2500 अतिरिक्त फोर्स की तैनाती करेगी. इसमें जिला बल, जैप, रैफ, सैफ, आइआरबी और बीडीडीएस की टीम शामिल है. डीजीपी के आदेश पर आईजी अभियान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार जवानों को सभी जवान सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात करने के लिये कहा गया है. 28 जुलाई से विधि व्यवस्था ड्यूटी समाप्ति तक इनलोगों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

    श्रावणी मेला ड्यूटी में प्रतिनियुक्त जवानों को लगाया जायेगा

    देवघर में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला चल रहा है. मेला के सफल आयोजन के लिये 8640 पुलिसकर्मी और पदाधिकारी की तैनाती की गई है. मुहर्रम को लेकर श्रावणी मेला ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी को लगाया जायेगा. श्रावणी मेला में राज्य भर से प्रशिक्षण केद्र और जिलों में तैनात पुलिसकर्मी को प्रतिनियुक्त किया गया है. इन्ही पुलिसकर्मी में से मुहर्रम की सुरक्षा में तैनाती की जायेगी. जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला में तैनात वैसे पुलिसकर्मी को भी मुहर्रम ड्यूटी पर लगाया जायेगा. जो अवकाश पर है, और निलंबित चल रहे है. ऐसे पुलिसकर्मी को अन्य जिलों में तैनाती की जायेगी. वही देवघर और दुमका श्रावणी मेला ड्यूटी को लेकर पूर्व से ही अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह की याचिका को कोर्ट ने किया ख़ारिज, नहीं मिलेगी इच्छा मृत्यु
    Next Article Aaj ka Rashifal 28 July 2023 : कर्क राशि वाले शिवलिंग पर करें पन्चामृत अर्पण, मिलेगा मनचाहा फल, जानिए आज का राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026
    क्राइम

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026
    क्राइम

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026
    Latest Posts

    इस्तीफा मिलने की अकुलाहट के बीच इस्तीफों के इतिहास का किस्सा

    July 12, 2026

    रांची : RSS कार्यालय हमले का आरोपी पाकिस्तानी शाहबाज पर कसा एनआईए का शिकंजा, क्या है मामला?

    July 11, 2026

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026

    चतरा पुलिस ने प्रिंस खान के दो गुर्गे को दबोचा, पैसों के ट्रांसफर का मिला पुख्ता सबूत

    July 11, 2026

    श्रावणी मेला की तैयारी में नहीं चलेगी ढिलाई, डीसी बोले- तय समय पर पूरा करें हर काम

    July 11, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.