Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»9 और 10 अगस्त को होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव, सचिव विनय चौबे ने लिया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
    झारखंड

    9 और 10 अगस्त को होगा झारखंड आदिवासी महोत्सव, सचिव विनय चौबे ने लिया कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह संग्रहालय में विश्व आदिवासी दिवस पर 9- 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन होगा। सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    भव्य तरीके से मनाया जाएगा झारखंड आदिवासी महोत्सव

    उल्लेखनीय है कि झारखंड के समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन की खूबसूरती को देश- दुनिया में अलग पहचान दिलाने के लिए पिछले वर्ष विश्व आदिवासी दिवस पर पहली बार झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन हुआ था। इस वर्ष झारखंड आदिवासी महोत्सव को और भी वृहद स्तर पर भव्य तरीके से मनाया जाएगा। ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में सेमिनार, पैनल डिस्कशन, ट्राईबल फिल्म फेस्टिवल, ट्राइबल फूड्स फेस्टिवल और पेंटिंग एग्जीबिशन का आयोजन होगा। इसमें देशभर के ख्याति प्राप्त आदिवासी साहित्यकार, विशेषज्ञ, इतिहासकार आदि शामिल होंगे।

    विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार देंगे प्रस्तुति

    कल्चरल प्रोग्राम के तहत गीत, नृत्य, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, नेशनल और इंटरनेशनल बैंड के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के जनजातीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा यूथ आईकॉन भी आमंत्रित किए जाएंगे। महोत्सव में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा

    ट्राइबल सेलिब्रिटीज भी होंगे आमंत्रित

    महोत्सव में ट्राइबल सेलिब्रिटीज भी आमंत्रित किए जाएंगे। इनमें फेमिना मिस इंडिया रिया तिर्की, क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म एंजल मेरिना तिर्की, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मेरीकॉम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज कोमालिका बारी को आमंत्रित किया जाएगा।

    निरीक्षण के दौरान ये रहे उपस्थित

    कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा सहित आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा, अपर सचिव अजय नाथ झा, टीआरआई निदेशक रणेन्द्र कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    CM hemant soren jharkhand Jharkhand Festival Jharkhand Tribal Festival Jharkhand Tribal Festival organized ranchi Secretary Vinay Choubey
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्यकर्ता मिलन समारोह में कई लोगों ने थामा आजसू का दामन, सुदेश महतो ने कहा- सिर्फ 35 किलो अनाज के लिए नहीं बना झारखंड
    Next Article जमीन माफिया डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी पर कर रहे हमला, बच्चों ने पीएम मोदी को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.