Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»केरल के पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी का निधन, लगातार चुनाव जीतने का बनाया था रिकॉर्ड
    देश

    केरल के पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी का निधन, लगातार चुनाव जीतने का बनाया था रिकॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Oommen Chandy passed away : केरल के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी का मंगलवार (18 जुलाई) को निधन हो गया। वह 79 साल के थे। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। उनका बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। ओमान चांडी के निधन की जानकारी उनके बेटे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने ओमान चांडी के फेसबुक पेज पर लिखा कि अप्पा नहीं रहे। ओमान चांडी ने 2004-2006, 2011-2016 के बीच केरल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। उनकी तबीयत साल 2019 से बिगड़ी हुई थी। चांडी को गले से संबंधित बीमारी बढ़ने के बाद जर्मनी ले जाया गया था।

    केरल की सीएम ने जताया दुख

    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हम एक ही साल में विधान सभा के लिए चुने गए थे। इसी चरण में हम छात्र जीवन के माध्यम से राजनीतिक क्षेत्र में आए थे। हमने एक ही समय में सार्वजनिक जीवन जीया था और उन्हें विदाई देना बेहद कठिन है।

    विधानसभा चुनाव में जीत का बनाया था रिकॉर्ड

    ओमान चांडी कोट्टायम जिले में अपने गृह नगर पुथुपल्ली से चुनाव लड़ते थे। उन्होंने लगातार 12 बार विधानसभा चुनाव जीता। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान आयोजित जन संपर्क कार्यक्रम से सैकड़ों लोगों की लंबे समय से लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान हुआ। केरल में एख विधानसभा पर इतने लंबे समय तक चुनाव जीतने का उन्होंने रिकॉर्ड बनाया था।

    कैसा रहा राजनीतिक सफर

    उन्होंने साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। ओमन चांडी का जन्म केरल के कोट्टायम जिले के कुमारकोम में हुआ था। पुथुपपल्ली में सेंट जॉर्ज हाई स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने सीएमएस कॉलेज और चंगानासारी में सेंट बर्कमैन कॉलेज में एडमिशन लिया। ओमान चांडी ने सरकारी लॉ कॉलेज, एर्नाकुलम से एलएलबी की डिग्री भी ली। ओमान चांडी के करुणाकरण और ए के एंटनी सरकारों में भी मंत्री के रूप में कार्य किया और वित्त, गृह और श्रम विभाग संभाला।

    Chief Minister Pinarayi Vijayan Former Kerala CM Oommen Chandy Kerala Oommen Chandy Oommen Chandy passed away record winning consecutive elections veteran Congress leader ओमान चांडी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी ने कोलकाता के मशहूर कारोबारी कौस्तव रॉय को किया गिरफ्तार
    Next Article 26 दलों के नेता के साथ विपक्षी एकता की हो रही बैठक, इन 6 मुद्दों पर होगी चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.