Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड बंद का दिखा असर, सड़कों पर उतरे संताली समाज के लोग, चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया रेलवे चक्‍का जाम
    झारखंड

    झारखंड बंद का दिखा असर, सड़कों पर उतरे संताली समाज के लोग, चार सूत्रीय मांगों को लेकर किया रेलवे चक्‍का जाम

    Team JoharBy Team JoharJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मण्डल के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुर में सुबह 09:45 बजे से टाटा हल्दीपुखुर रेल खंड के तालाबुरु रेलवे फाटक में सुबह 06:45 बजे से और खड़गपुर रेल मंडल के घाटशीला व ढालभूमगढ़ स्टेशनों के बीच स्थित चिरुगुड़ा के समीप संतालियों ने सुबह आठ बजे से रेल चक्का जाम कर दिया।

    उनकी मांगों में संताल भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, अलग से संताली एकेडमी का गठन करने, संताली भाषा का ऑलचिकि लिपि से पुस्तकों का मुद्रण एवं पठन-पाठन आरंभ करने, संताली शिक्षकों की बहाली शामिल है।

    इस वजह से ट्रेन नंबर 08131 टाटानगर बदामपहाड़ मेमू स्पेशल किलोमीटर पोल नंबर 258 के 17 पास खड़ी थी। वही ट्रेन नंबर 15022 गोरखपुर शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को टाटा स्टेशन में 09:37 बजे से रोककर रखा गया है। ट्रेन नंबर 22905 ओखा शालीमार एक्सप्रेस को टाटा स्टेशन में कंट्रोल कर रखा गया है। ट्रेन नंबर 12809 सीएसएमटी हावड़ा मुंबई मेल को टाटा में रोक कर रखा गया है।

    ट्रेन नंबर 12129 पुणे हावड़ा आज़ाद हिन्द एक्सप्रेस को चक्रधरपुर में सुबह 09:57 बजे से कंट्रोल कर रखा गया है। ट्रेन नंबर 18029 एलटीटी शालीमार कुरला एक्सप्रेस को सुबह 09:49 बजे से राउरकेला में कंट्रोल कर रखा गया है । ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस को राउरकेला स्टेशन में कंट्रोल कर रखा गया है। रेल चक्का जाम होने के कारण रेलवे लंबी दूरी की कंट्रोल कर रखी गई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

    इसी के साथ खड़गपुर टाटानगर डिवीजन के धालभूमगढ़ के पास चिरुगोड़ा रेलवे स्टेशन में ओलचिकी हुल बायसी समर्थकों ने रेल ट्रैक जाम किया है। सुबह 9 बजे से लगभग 300 समर्थकों ने रेल ट्रैक को जाम किया है।

    इसके चलते धालभूमगढ़ व घाटशिला स्टेशन पर अप व डाउन लाइन की ट्रेनें खड़ी रहीं। गौरतलब है कि ओलचिकी हूल बैसी संगठन अपने चार सूत्री मांगों को लेकर आज मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है, जिसका कई जगहों पर असर देखने को मिल रहा है।

     

    Chakradharpur railway division jammed the rail wheel Jharkhand bandh people of Santali community took to the streets railway track jam
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकॉलेज में पढ़ने के लिये अब अत्याधुनिक तकनीक से लैस बस से रांची आएंगे सोनाहातू के स्टूडेंट्स
    Next Article मोदी सरनेम मामले में झारखंड हाईकोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, खुद हाजिर होने के आदेश पर लगायी रोक

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.