Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख आज राजकीय श्रावणी मेले का करेंगे उद्घाटन, कांवरियों के लिए प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था
    झारखंड

    देवघर : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख आज राजकीय श्रावणी मेले का करेंगे उद्घाटन, कांवरियों के लिए प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख आज 3 जुलाई को प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेले का उद्घाटन झारखंड के प्रवेश द्वार दुम्मा बॉर्डर पर करेंगे। इसके बाद ही 4 जुलाई से राजकीय श्रावणी मेला की शुरुआत हो जाएगी। बता दें, इस बार यह मेला दो महीने तक चलेगा। क्योंकि बीच में ही मलमास का महीना भी पड़ जा रहा है। जिला प्रशासन ने दुम्मा बॉर्डर से लेकर बाबा मंदिर तक कांवरियों के लिए छावनी की व्यवस्था की है। साथ ही गंगा से लाए रेत को कांवरियों की सुविधा के लिए जगह-जगह बिछाया गया है।

    कांवरियों को पूरे दो माह मिलेंगी ये सुविधाएं

    जिला प्रशासन ने जगह-जगह पर कांवरियों की सुविधा के लिए सेल काउंटर बनाया है। मेला के सफल संचालन के लिए 21 ओपी में मेला क्षेत्र को बांटा गया है। इन ओपी क्षेत्र में मेला व्यवस्था के कार्यों जैसे पंडाल निर्माण, पथ प्रकाश, कांवरियों के लिए पेयजल, शौचालय, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था आदि सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    यातायात व्यवस्था की पुख्ता तैयारी

    देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि मेले के दौरान विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात की व्यवस्था के लिए पुख्ता तैयारी कर ली गई। है। मेला क्षेत्र में 1200 से ज्यादा सीसी टीवी कैमरे एक्टिव रहेंगे कांवरिया पथ पर 10 हजार से ज्यादा क्षमता वाले आध्यात्मिक भवन में कांवरियों को सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कावरियों की कतार लगने वाले रूट लाइन में वाटरप्रूफ पंडाल बनाए गए हैं। मेले में शिवभक्तों की सुविधा के लिए और भीड़ नियंत्रित करने के लिए नई व्यवस्था की गई है।

    कावरियों को कतार में नहीं लगेगी गर्मी

    पहली बार मिस्ट कूलिंग सिस्टम और कतार में बदलाव देखने को भी मिलेगा। वातावरण को ठंडा रखने के लिए बीच-बीच में फुहारा सहित फॉंग सिस्टम लगाया गया है। इस साल शीघ्र दर्शनम कूपन के लिए भरे जाने वाले फॉर्म का झंझट खत्म कर दिया गया है। अब पुरोहित का नाम, पता, मोबाइल नंबर और विशेष कोड उपयोग करने का नया सिस्टम लगाया गया है, जिससे पुरोहितों को तुरंत कूपन उपलब्ध कराया जाएगा।

    शीघ्र दर्शनम कूपन की कीमत श्रावण महीने के दौरान 500 रखी गई है लेकिन शनिवार, रविवार और सोमवार को शीघ्र दर्शनम कूपन की सुविधा पूरी तरह से बंद रहेगी।

    726 पुलिस पदाधिकारियों सहित 8700 पुलिसकर्मी तैनात

    पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 726 पुलिस पदाधिकारियों सहित मेला में 8700 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कतार में लगने वाले कांवरियों को अगर किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां होती है, तो उनके लिए प्रशासन ने ECG की व्यवस्था की है।

    administration Agriculture Minister Badal Patralekh Badal Patralekh inaugurate State Shravani Mela Deoghar jharkhand Kanwariyas. Shravani Mela Shravani Mela 2023 special arrangements राजकीय श्रावणी मेले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुगल मैप ने तीन दोस्तों को रास्ते से भटकाया! तेज बहाव के कारण उसरी नदी में बह गए युवक
    Next Article बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ से पहले मां छिन्नमस्तिका की पूजा की, जगरनाथ महतो के अधूरे सपने को करेंगी पूरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.