Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुगल मैप ने तीन दोस्तों को रास्ते से भटकाया! तेज बहाव के कारण उसरी नदी में बह गए युवक
    झारखंड

    गुगल मैप ने तीन दोस्तों को रास्ते से भटकाया! तेज बहाव के कारण उसरी नदी में बह गए युवक

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : गुगल मैप के माध्यम से तीन दोस्त बाइक से हजारीबाग जा रहे थे लेकिन गूगल मैप के कारण वो रास्ता भटक गया और वो गिरिडीह के उसरी नदी पहुंच गया। बारिश के बाद उसरी नदी में पानी का तेज बहाव है। रविवार रात बाइक सवार तीन युवक नदी को पार कर रहे थे उसी बीच वो बह गए। एक ने तैर कर अपनी जान बचाई, बांकि दो युवक अब भी लापता हैं। तीनों युवक हजारीबाग के रहने वाले हैं। घटना गिरिडीह शहर के बरगंडा उसरी नदी पर बनाए जा रहे नया पुल के समीप की है।

    हजारीबाग के रहने वाले हैं तीनों युवक

    बताया जाता है कि रविवार देर रात को हजारीबाग के तीन युवक शंकर, मनीष और आनंद बेंगाबाद से हजारीबाग जाने के क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर निर्माणाधीन नया पुल के समीप पहुंच गए। इस दौरान जब तीनों को आगे जाने के लिए कोई रास्ता नहीं मिला और वहां पुल बनते देख सबसे पहले शंकर ने बाइक से उतर कर नदी में पानी की धारा नापने लगा। तभी शंकर पानी के तेज बहाव में बह गया।

    दोस्‍त को बचाने के चक्‍कर में पानी में बह गए दो दोस्‍त

    शंकर को पानी के तेज बहाव में बहते देख उसके दो अन्य साथी मनीष और आनंद भी पानी में उतर गए और शंकर की खोजबीन करने लगे इसके बाद मनीष और आनंद भी पानी के तेज बहाव में बहने लगे। शंकर ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन मनीष और आनंद पानी के तेज बहाव में बह गए।

    दोनों युवकों की गोताखोरों की टीम कर रही तलाश

    इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान और नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिलहाल, लापता दोनों युवक मनीष और आनंद की खोजबीन के लिए खंडोली से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है, जो लगातार दोनों युवकों की तलाश कर रहे हैं। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।

    डूबने पर राज्‍य सरकार ने क्या किया है एलान ?

    इससे पहले राज्‍य सरकार ने एलान किया था कि अब से कुआं, तालाब या नाला आदि में भी डूबने से मृत्यु होने पर आश्रितों को अनुग्रह राशि मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा ‘पानी में डूबने’ की घटना को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित करने से केंद्रीय गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा 10 अक्टूबर 2022 द्वारा जारी मापदंड की संशोधित सूची के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

    Anand Bengabad due to strong current Giridih Google Maps Hazaribagh jharkhand Manish Shankar three friends astray! Youth washed away Usri river गुगल मैप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकर्क राशि वालों आज मिलेगा शुभ समाचार, पर्याप्त मात्रा में आएगा पैसा, जानिए सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा
    Next Article देवघर : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख आज राजकीय श्रावणी मेले का करेंगे उद्घाटन, कांवरियों के लिए प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ जो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, तो सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    Latest Posts

    होटल का कारोबार बंद हुआ जो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, तो सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.