Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Apr, 2026 ♦ 9:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के बीच समन्वय का काम करेगी :बन्ना गुप्ता
    झारखंड

    झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के बीच समन्वय का काम करेगी :बन्ना गुप्ता

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के बीच समन्वय का काम करेगी। श्री गुप्ता ने आज यहां 13 वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और प्रथम झारखंड इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन टिकैत उमरावं सिंह शूटिंग रेंज स्टेडियम होटवार रांची में करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सहायता सरकार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए 40 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को नियुक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग शुरू से निशाना लगाने में माहिर होते हैं और तीर धनुष से निशाना लगाते हैं इसलिए राइफल शूटिंग निशानेबाजी खेल में भी यहां के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

    श्री गुप्ता ने पृथ्वीराज चौहान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने केवल आवाज पर निशाना लगाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने में राज्य के खेल मंत्री भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बाद में पिस्टल से निशाना दागकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।

    इस मौके पर जेएसएसपीएस के सीओ जीके राठौर ने कहा कि सीसीएल और झारखंड सरकार मिलकर खिलाड़ियों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि होटवार स्थित स्टेडियमों का बेहतर उपयोग हो इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे है।

    झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में कहा कि 4 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है तथा पहली बार स्कूली बच्चों के लिए भी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

    बाद में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि इस राज्य में निशानेबाजी खेल की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में स्थान बना रहे हैं और विदेशों में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद प्रतिस्पर्धा की शुरुआत हो गई जबकि इस प्रतियोगिता का समापन एक जुलाई को होगा।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : रोहित झा हत्याकांड मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
    Next Article मणिपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, दो दिन लोगों से करेंगे बातचीत, नाजुक हालात को समझने की भी करेंगे कोशिश

    Related Posts

    क्राइम

    ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

    April 24, 2026
    झारखंड

    भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, झारखंड में जल्द बारिश के संकेत

    April 24, 2026
    झारखंड

    RIMS रांची को मिलेगा नया हाईटेक ओपीडी ब्लॉक, JSBCCL ने निकाला 256 करोड़ का टेंडर

    April 24, 2026
    Latest Posts

    ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर में गार्ड की हत्या, पुलिस जुटी जांच में

    April 24, 2026

    भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, झारखंड में जल्द बारिश के संकेत

    April 24, 2026

    RIMS रांची को मिलेगा नया हाईटेक ओपीडी ब्लॉक, JSBCCL ने निकाला 256 करोड़ का टेंडर

    April 24, 2026

     तमिलनाडु में बंधक बने चाईबासा के मजदूर, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

    April 23, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा-2024: रांची जिला प्रशासन अलर्ट, नकल और फर्जीवाड़े पर रहेगी कड़ी नजर

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.