Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 4:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»योग भारत का दुनिया को एक अमूल्य उपहार है: राज्यपाल
    झारखंड

    योग भारत का दुनिया को एक अमूल्य उपहार है: राज्यपाल

    Team JoharBy Team JoharJune 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राज भवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग भारत का दुनिया को एक अमूल्य उपहार है।

    राज्यपाल ने आज कहा कि योग एक ऐसा साधना/प्रक्रिया है जो शरीर को ही नहीं, मन को भी स्वस्थ बनाता है। योग के माध्यम से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कल की ही बात है पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के अवसर पर मैंने देखा कि एक वृद्ध महिला को चलने में कठिनाई हो रही है, मैंने उनसे पूछा कि क्या आपको दर्द हो रहा है, वह बोली मुझे कोई दर्द नहीं है और मैं मानसिक बल के कारण इस समारोह में आई हूँ।

    राज्यपाल ने कहा कि योग से हम स्वत: स्फूर्त होकर बिना व्यवधान के लगातार कार्य करने में सक्षम होते हैं। योग से शरीर के जोड़ की शिथिलता समाप्त होती है, उनमें रक्त संचार बढ़ता है और वे ज्यादा सक्रिय होकर कार्य करती है। योग को बढ़ावा देने और वैश्विक मंच पर इसके कद को ऊंचा करने में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। उनके प्रयास से आज पूरा विश्व पूरे उत्साह के साथ ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ मना रहा है।

    कोविड-19 महामारी के दौरान, पूरी दुनिया ने हमारे योग अभ्यासों को अपनाया और यह संक्रमित व्यक्तियों के उपचार में कारगर साबित हुआ। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अन्य को भी प्रेरित करने हेतु कहा। योगाभ्यास करने वाले शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। “जो करें योग, वह रहें निरोग

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में दिया आवेदन, सशरीर पेशी से मांगी छूट
    Next Article बकोरिया मुठभेड़ मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ सुनवाई 27 जुलाई को

    Related Posts

    क्राइम

    डॉ. निभा वर्मा के खिलाफ रामगढ़ थाने में FIR दर्ज, मृतक की पत्नी ने लगाया लापरवाही का आरोप

    June 19, 2025
    झारखंड

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी… देखें वीडियो

    June 19, 2025
    क्राइम

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025
    Latest Posts

    डॉ. निभा वर्मा के खिलाफ रामगढ़ थाने में FIR दर्ज, मृतक की पत्नी ने लगाया लापरवाही का आरोप

    June 19, 2025

    प्रशांत किशोर ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- पीएम बताएं 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ

    June 19, 2025

    जेवर दुकान में भीषण डकैटी… देखें वीडियो

    June 19, 2025

    जैनुल अंसारी के घर में घुस 6 बदमाशों ने मचाया तांडव, लूट ले गए कई कीमती सामान

    June 19, 2025

    फरार निसार हसन दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, वीडियो जारी कर बोला- मेरा एनकाउंटर कर देगी पुलिस

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.