Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Nov, 2025 ♦ 9:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में पहुंचा मानसून, चार जिलों में हुई बारिश, हीटवेब से लोगों को मिली राहत
    झारखंड

    झारखंड में पहुंचा मानसून, चार जिलों में हुई बारिश, हीटवेब से लोगों को मिली राहत

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बीते दिनो झारखंड में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोग परेशान है। इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून सोमवार को झारखंड पहुंच गया और राज्य के 24 में से चार ज़िलों में बारिश हुई. राज्य में हीटवेव के कारण 16 लोगों की मौत भी हो गई। तेज गर्मी के कारण स्कूलों को भी बंद कर दिया गया या समय में परिवर्तन कर दिया गया और अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से 21 जून और 22 जून को भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मानसून की खबर लोगो को काफी राहत देने वाली खबर साबित होगी।

    मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गोड्डा, पाकुड़ और दुकमा ज़िलों में दिन में मानसून की बारिश हुई. रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया, “अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसका दायरा 24 जून तक पूरे राज्य में फैलने की संभावना है।”

    आनंद ने कहा कि पूर्वोत्तर और दक्षिण पूर्व जिलों, मुख्य रूप से साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 21 जून और 22 जून को भारी वर्षा हो सकती है। अधिकारी ने बताया “मानसून के देर से आने के कारण जून में बारिश में कमी दर्ज की जा सकती है. जुलाई से इसमें सुधार हो सकता है। झारखंड में कुल मिलाकर बारिश सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है।

    झारखंड में अंगारे उगल रही गर्मी जानलेवा बन चुकी है. हाल यह है कि बीते तीन दिनों में प्रचंड गर्मी और हीट वेव के कारण 16 लोगों की मौत हो चुकी है. झारखंड सरकार ने पहले ही राज्य के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की एलकेजी से लेकर कक्षा आठ तक स्कूलों को 21 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, कक्षा नौ से बारहवीं तक स्कूलों के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह सात से 11 बजे तक संचालित करने को कहा है। राजधानी रांची का पारा लगातार पांचवें दिन तक 40 डिग्री के पार रहा। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि 19 जून को मॉनसून राज्य में प्रवेश कर जाएगा। मौसम केंद्र ने कहा कि राजधानी रांची में अधिकतम पारा 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में मॉनसून को लेकर अच्छी खबर दी है। विभाग का कहना है कि झारखंड में मॉनसून आने के संकेत मिलने लगे हैं और 19 जून को ही राज्य में मॉनसून प्रवेश कर जायेगा। यहां संताल परगना के रास्ते मॉनसून आयेगा और उसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक झारखंड में 20 जून से तेज रफ्तार हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती है. राज्य में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

    बहरहाल, राज्य के 24 में से 18 जिले ऐसे हैं जहां तापमान फिलहाल 40 से 45.6 डिग्री तक पहुंच गया है. हीट वेव ने जिन जिलों में कहर बरपाया है, उनमें से पलामू और धनबाद में चार-चार, रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, गढ़वा, गिरिडीह, साहिबगंज और गोड्डा में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर मिली है।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में न्यायपालिका पर छह लाख से ज्यादा मुकदमों का भार, हाईकोर्ट में 85,688 मामले पेंडिंग
    Next Article मध्यप्रदेश : बस और कंटेनर की भिड़ंत में तीन की मौत, एक दर्जन घायल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में सिपाही और अन्य पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

    November 20, 2025
    झारखंड

    झारखंड में शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठिठुरन, कई जिलों में कोहरे की संभावना

    November 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” को लेकर निगम की तैयारी पूरी, हर वार्ड में लगेगा शिविर

    November 19, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में सिपाही और अन्य पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

    November 20, 2025

    अमेरिका ने भारत को जैवेलिन मिसाइलें और एक्सकैलिबर राउंड बेचने को दी मंजूरी

    November 20, 2025

    झारखंड में शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठिठुरन, कई जिलों में कोहरे की संभावना

    November 20, 2025

    बिहार में आज नीतीश कुमार दसवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    November 20, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 20 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.