Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 10:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»केरल में होटल व्यवसायी की हत्या, जमशेदपुर के युवक ने 2 साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, एक गिरफ्तार
    झारखंड

    केरल में होटल व्यवसायी की हत्या, जमशेदपुर के युवक ने 2 साथियों के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम, एक गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले में नौकरी से निकाले जाने से गुस्साये मानगो के एक युवक ने केरल के मलप्पुरम के तिरुर में होटल व्यवसायी एजहूर मेचेरी सिद्दीकी की हत्या कर दी।

    18 मई फरहान को नौकरी से निकाला दिया गया था। उसी दिन से होटल मालिक गायब था। 22 मई को सिद्दीकी के बेटे ने तिरुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

    इस मामले में शिबिली, फरहान व कार ड्राइवर आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या में आशिक के शामिल होने की पुष्टि की है।

    वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुका है। होटल व्यवसायी की हत्या संभवत: 18 या 19 मई को कर दी गई थी।

    पुलिस ने बताया कि हत्या आशिक की मौजूदगी में की गई। फरहान के कहने पर वह अपराध में शामिल हो गया। फरहान को कुछ दिन पहले होटल मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था।

    हत्या की योजना उसने ही बनाई थी। सिद्दीकी की हत्या के आरोपित शिबिली और फरहान को चेन्नई से जमशेदपुर भागने की कोशिश के दौरान एग्मोर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपित चेन्नई के एग्मोर से टाटानगर रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन में सवार होने की योजना बना रहे थे। होटल मालिक की हत्या कोझिकोड के एरानिपालम के एक होटल में हुई थी। हालांकि, सिद्दीकी सहित तीन लोग होटल के कमरे में गए थे, केवल दो लोग कमरे से बाहर निकले।

    सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि जब हत्यारोपित कमरे से बाहर निकले तो दोनों के पास दो ट्राली बैग थे। दोनों हत्यारोपितों ने सिद्दीकी के शव के टुकड़े कर दो ट्रॉली बैग में भर अट्टापदी घाट रोड के नीचे फेंक दिया।

    पुलिस को जांच में पता चला है कि एरानिपालम के जिस होटल में सिद्दीकी की हत्या की गई थी, वहां दो कमरे बुक किए गए थे। व्यवसायी ने एक अपने लिए और दूसरा फरहान व शिबिली के लिए बुक किया था।

    सीसीटीवी में शिबिली को 19 तारीख को दोपहर तीन बजे के आसपास प्रतीक्षारत कार के ट्रंक में एक ट्रॉली बैग लोड करते हुए देखा गया। फरहान करीब 10 मिनट बाद आता है, जबकि ड्राइवर आशिक कार में ही बैठा रहता है।

    कोझिकोड के कारोबारी सिद्दीकी के लापता होने के बाद भी उसके बैंक खाते से पैसे निकाले गए। सिद्दीकी के बेटे के मुताबिक, उसके लापता होने के बाद अलग-अलग एटीएम से उसके खाते से दो लाख रुपये निकाले गए थे।

     

    #Jharkhand News #Online news Crime news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछत्तीसगढ़ : कांकेर में नक्सली मुठभेड़, बीएसएफ का जवान घायल
    Next Article एनआईए का टेरर फंडिंग पर प्रहार, जबलपुर में वकील ए. उस्मानी को हिरासत में लिया

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025
    Latest Posts

    रांची में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर, किसानों के लिए सख्त निर्देश… जानें क्या

    October 28, 2025

    JSSC पेपर लीक मामला : वित्त विभाग के संतोष मस्ताना को CID ने किया अरेस्ट

    October 28, 2025

    मधुपुर HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा, 11 गिरफ्तार

    October 28, 2025

    PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    October 28, 2025

    जलीय सूर्य मंदिर छठ घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती, भारी तादाद में जुटे श्रद्धालु

    October 28, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.