Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ : देह व्यापार के लिए दूसरे प्रदेश से लायी गई चार लड़कियों समेत पांच को जेल
    झारखंड

    रामगढ़ : देह व्यापार के लिए दूसरे प्रदेश से लायी गई चार लड़कियों समेत पांच को जेल

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ । रामगढ़ पुलिस ने देह व्यापार के लिए दूसरे प्रदेश से लायी गई चार लड़कियों समेत पांच पर एफआईआर दर्जकर उन्हें जेल भेज दिया है।

    शनिवार शाम थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गोला थाना क्षेत्र के बेतूल खुर्द गांव निवासी मनोज महतो इन सभी चार लड़कियों को पश्चिम बंगाल से लेकर आया था।

    गौरतलब है कि गुरुवार देर रात शहर के होटल पार्वती इन के पास पुलिस ने छापेमारी कर इन लड़कियों गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के एक होटल में इन लड़कियों को भेजने के लिए दलाल काम कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला थाना के सहयोग से छापेमारी की। पूछताछ के दौरान लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे सभी कोलकाता की रहने वाली हैं। इन सभी लड़कियों को देह व्यापार कराने के लिए प्रलोभन दिया गया था। शिव कुमार रावत के द्वारा इन लोगों को मनोज महतो के पास भेजा गया था। मनोज ने इन लोगों को कुछ दिन तक रांची में दीपाटोली में रखा था, लेकिन वहां बात नहीं बनी। उसके बाद इन लोगों को रामगढ़ लाया गया था। रामगढ़ के होटल पार्वती इन में इन लोगों ने कमरा लेने का प्रयास किया था। होटल मालिक को जब इन लोगों पर संदेह हुआ तो उसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इन सभी लड़कियों के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं।

    #Online news crime jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहज़ारीबाग : सदर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कटकमदाग के 03 पंचायतों के 18 गांवों में चलाया संघन जनसंपर्क अभियान
    Next Article जीएसटी : फर्जी इनवॉयस जारी कर लगाया 108 करोड़ रुपये का चूना

    Related Posts

    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.