Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हज़ारीबाग : सदर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कटकमदाग के 03 पंचायतों के 18 गांवों में चलाया संघन जनसंपर्क अभियान
    झारखंड

    हज़ारीबाग : सदर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कटकमदाग के 03 पंचायतों के 18 गांवों में चलाया संघन जनसंपर्क अभियान

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • सभी गांवों में उनके समर्थन में उमड़ा सैलाब
    • सदर विधानसभा में विकास को आपने गति दी है आगे भी बरकरार रखने के लिए भाजपा को चुने- मनीष जायसवाल

    हज़ारीबाग : सदर विधायक सह भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने शनिवार को कटकमदाग प्रखंड के 03 पंचायतों के 18 सुदूरवर्ती गांव का सघन कर चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने इसकी शुरुआत बेस पंचायत के मरहंद ग्राम से अहले सुबह की। जिसके बाद बेस पंचायत के बेस, नया टोंगरी, हारम, कुरलुंगा, पुंदरी, हुरूदाग, कुसुंभा पंचायत के फतहा, ओदरना, सीसोई, सिरका, कुसुंभा, अडरा पंचायत के चीची, कुबा, अडरा, केशवरिया, उदयपुर और बेंदी पहुंचे और सभी गांवों में पदयात्रा के माध्यम से अपने पक्ष में आने वाले 12 दिसंबर के विधानसभा चुनाव में कमल छाप में वोट देने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उनके साथ इस चुनावी पदयात्रा में शामिल होकर पूर्ण समर्थन का भरोसा जताया। लोग विधायक सह भाजपा नेता के स्वागत में ढोल- तासे, गाजे- बाजे के साथ भाजपा झंडा हाथों में लहराते हुए “फिर एक बार मनीष जायसवाल”, “मनीष जायसवाल जिंदाबाद” “भाजपा जिंदाबाद” “मोदी रघुवर जिंदाबाद” का नारा- जयकारे बुलंद करते हुए साथ चल रहे थे। आजादी के पहली बार नया टोंगरी, कुरलुंगा और हुरूदाग ग्राम में किसी विधायक के पंहुचने पर लोगों ने जबरजस्त आदर- सत्कार किया। विधायक सह भाजपा प्रत्याशी श्री जायसवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान इन गांवों तक भी विकास की किरणें पंहुचायी है। जनता के आदर- सत्कार और स्वागत के अंदाज को देखकर श्री जायसवाल अभिभूत हुए ।

    मौके पर भाजपा प्रत्याशी श्री जायसवाल ने लोगों से मिलकर कहा कि भाजपा सरकार ने गांव- गरीब, किसान, महिला और युवाओं का विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बदलाव लाने का कार्य किया है। मैंने भी अपने कार्यकाल हजारीबाग विधानसभा के सभी चार प्रखंडों और निगम क्षेत्र में सड़कों की कनेक्टिविटी बनाई है। कटकमदाग के ग्रामीण क्षेत्रों में आज हाईवा के गुणवत्ता का सड़क बना है। सबका साथ- सबका विकास को हमने चरितार्थ करते हुए सभी को मान- सम्मान दिया और विकास की नई कीर्तिमान स्थापित की है। आजादी के बाद पहली बार सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कि जो गंगा वही है उसे आपने गति दिया है भविष्य में भी इसे बरकरार रखने के लिए फिर एक बार कमल निशान पर वोट देकर मुझे प्रतिनिधित्व का मौका दें। उन्होंने लोगों से कहा कि आप वोट देने से पूर्व पांच साल पहले के कटकमदाग और वर्तमान समय के कटकमदाग का आकलन जरूर करें साथ ही मेरी सुलभता और सक्रियता का भी ध्यान रखें ।

    मौके पर विशेषरूप से कटकमदाग प्रमुख अशोक यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, पूर्व जिप सदस्य बुधन राम, पूर्व प्रखंड प्रमुख विजय लाल महतो, भाजपा मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार साव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमल साव, विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, मुखिया गणेश तुरी, पूर्व मुखिया कौलेश्वर महतो, पूर्व मुखिया पचु गोप, मुखिया पति रामकिशोर सावंत, कामेश्वर रविदास, उपाध्यक्ष अरुण राणा, नवराज राम, मनोज साव, सुरेन्द्र कुमार, परमेश्वर भोक्ता, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, कल्लू राम, गौरी प्रसाद, जगन्नाथ साव, विकास यादव, अशोक यादव, तिलेश्वर गंझू, सुनीता कुमारी, कुंती देवी, सुखदेव महतो, भादो उरांव, शांति कच्छप, चेतलाल गोप, सुरेन्द्र राणा, राकेश यादव, परविल महतो, प्रदीप यादव, मिथलेश यादव, कृष्णा यादव, योगी यादव, धीरज कुमार, प्रकाश तुरी,अर्जुन महतो, विधायक मीडिया प्रतिनिधी रंजन चौधरी सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, सोरेन परिवार आदिवासियों की जमीन छीनकर जमींदार बन गया
    Next Article रामगढ़ : देह व्यापार के लिए दूसरे प्रदेश से लायी गई चार लड़कियों समेत पांच को जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    Latest Posts

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया में भूचाल: मनन मिश्रा पर 150 करोड़ ट्रांसफर, वसूली और भाई-भतीजावाद के गंभीर आरोप

    August 22, 2026

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026

    हरिशंकर परसाई : एक लेखक जिसने व्यंग्य की कलम से समाज का आईना दिखाया

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.