Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा चुनाव : झारखंड में कांग्रेस को झटके पे झटका, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा चुनाव : झारखंड में कांग्रेस को झटके पे झटका, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है। पार्टी के एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बगावत पर उतर आये हैं। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार बलमुचु ने किसी भी हाल में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इसके लिये वह पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार बलमुचु आजसू पार्टी के संपर्क में हैं। वह किसी भी क्षण आजसू का दामन थाम सकते हैं।

    बलमुचु ने बहुत पहले ही प्रदेश नेतृत्व को इस बार घाटशिला सें चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर दी थी। पूर्व में वह इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन गठबंधन में यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के खाते में चली गयी। बलमुचु का आरोप है कि गठबंधन में सीटों के बंटवारे के समय पार्टी के नेताओं ने उनके लिये घाटशिला सीट छोड़ने को झामुमो पर दवाब नहींं बनाया। जबकि झामुमो अपने उम्मीदवार के लिये कांग्रेस पर दवाब बनाने में सफल हो गया। कांग्रेस के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। सुखदेव भगत भाजपा में शामिल हो गये हैं। इसके पहले डा अजय कुमार आम आदमी पार्टी (आप) में चले गये थे। इस बीच गुमला, बिशुनपुर और सिसई विधानसभा सीटें झामुमो के कोटे में जाने के विरोध में गुमला जिला के कई कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दे दिया था। इनमें युवा कांग्रेस, ओबीसी मोर्चा, एनएसयूआइ और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हैं। इससे पूर्व झामुमो से गठबंधन के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 13 नवंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article परिणीति चोपड़ा ने फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नही करेंगी काम

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.