Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी के 15 उम्मीदवारों की सूची जारी
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव : आम आदमी पार्टी के 15 उम्मीदवारों की सूची जारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। आम आदमी पार्टी (आप) ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आप ने रांची विधानसभा सीट से राजन कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

    प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आप के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आप 12 नवम्बर को पार्टी घोषणापत्र जारी करेगी। साथ ही अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शीघ्र की जायेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने डाल्टेनगंज से अभय सिंह चेरो, विश्रामपुर से मशरूर अहमद खान, हुसैनाबाद से कन्हैया विश्वकर्मा ( के. विश्वा ), भवनाथपुर से राजेन्द्र पासवान, घाटशिला से एडवोकेट सुभाष समद, जमशेदपुर पश्चिमी से शंभुनाथ चौधरी, मझगाँव से रोशनी सिंकु, मनोहरपुर से मुनिलाल सुरीन, कोडरमा से डॉ संतोष मानव, रांची से राजन कुमार सिंह, हटिया से आलोक शरण प्रसाद, बोकारो से हरेन्द्रनाथ चौबे, नाला से हेमकांत ठाकुर, दुमका से मीरू हाँसदा और गढ़वा से उमा देवी को उम्मीदवार बनाया है।

    जयशंकर चौधरी ने कहा कि पार्टी पूरे दमखम से झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अभी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गयी है और अगले सप्ताह तक प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को पार्टी मेनिफेस्टो जारी करेगी। उन्होंने कहा कि आप के बढ़ते क्रियाकलाप को देखते हुये लगातार भारी संख्या में लोग पार्टी के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं। 12 नवंबर को भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार के समक्ष पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सता पक्ष की नाकामी और बिखरे हुए विपक्ष के बीच आप के लिये झारखंड में बेहत्तर अवसर है और लोग बड़ी उम्मीद के साथ आप की ओर देख रहे हैं। 2024 विधानसभा चुनाव जीतकर हम झारखंड में अपने दम पर सरकार बनायेंगे। आज झारखंड में वर्तमान नेतृत्व को बदल देने की जरूरत है।

    आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ अलग-अलग विधानसभाओं में चुनाव की तैयारी में लगे हैं। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता कुणाल मिश्रा, आबिद अली, यास्मिन लाल और प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा उपस्थित थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : आपका वोट आपका हक, आपकी आवाज है : नैन्सी सहाय
    Next Article बिहार : विशेष अभियान में 30 अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    Latest Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.