Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महाराष्ट्र में सियासी खींचतान जारी, शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस के साथ बना सकती है सरकार, अजित पवार होंगे उपमुख्यमंत्री, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र में सियासी खींचतान जारी, शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस के साथ बना सकती है सरकार, अजित पवार होंगे उपमुख्यमंत्री, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 11, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र में सियासी खींचतान जारी है। भाजपा और शिवसेना के नियत समय के अंदर सरकार न बनाने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़ा दल होने की वजह से भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया। हालांकि भाजपा ने राज्यपाल से मुलाकात करके सरकार बनाने से मना कर दिया। जिसके बाद राज्यपाल ने दूसरा सबसे बड़ा दल होने के नाते शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है।
    एक तरफ जहां राज्य में भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर एक राय नहीं बन पा रही है। इसी बीच राज्य में तेजी से बदलते सियासी घटनाक्रम के अनुसार शिवसेना एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना सकती है और कांग्रेस उसे बाहर से समर्थन देगी। यदि ऐसा होता है तो अजित पवार को उप-मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    वहीं सोमवार को शिवसेना के कोटे से केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री का पदभार संभालने वाले अरविंद सावंत ने पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
    सावंत ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘लोकसभा चुनाव से पहले सरकार गठन को लेकर एक फॉर्मूला तय हुआ था। लेकिन अब इस फॉर्मूले को मना किया जा रहा है। भाजपा ने झूठ की जरिए महाराष्ट्र में काफी प्रगति की। शिवसेना हमेशा सच के साथ खड़ी होती है। इतने झूठे माहौल में दिल्ली सरकार में क्यों रहना? इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।’

    वहीं ऐसी अटकलों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है कि शिवसेना कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर राज्य में सरकार बना सकती है। इसी को लेकर आज कांग्रेस नेताओं की बैठक होनी है। जिसे लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘आज सुबह 10 बजे एक बैठक है। हम हाई कमान से मिले निर्देश के अनुसार आगे बढ़ेंगे। लेकिन हमारा वास्तविक फैसला और जनता का निर्णय यही है कि हम विपक्ष में बैठे। यह वर्तमान स्थिति है।’ इसके लिए जयपुर में मौजूद कांग्रेस विधायकों को मुंबई बुलाया गया है।
    भाजपा कोर समिति की बैठक
    मुबंई में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर आज भाजपा कोर समिति की बैठक होगी।
    कांग्रेस ने बुलाई कार्यसमिति की बैठक
    कांग्रेस महाराष्ट्र में राजनीतिक परिस्थिति को लेकर सोमवार को दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कार्यसमिति की बैठक बुलाई है।

    पार्टी की कोर समिति की बैठक करेंगे शरद पवार
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार आज मुंबई में प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक हालातों को लेकर की जाएगी। इसमें प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले, अजित पवार, जयंत पाटिल और अन्य नेता शामिल होंगे।
    जल्दी चुनावों के लिए रहें तैयार
    कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने ट्वीट करते हुए जल्दी चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने लिखा- ‘चाहे कोई भी, कैसे भी सरकार बनाए लेकिन महाराष्ट्र में बनी राजनीतिक अस्थिरता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जल्दी चुनावों के लिए तैयार हो जाइए। चुनाव 2020 में भी हो सकते हैं। क्या हम चुनावों में शिवसेना के पार्टनर के तौर पर जा सकते हैं?’
    कांग्रेस से करेंगे बात
    शरद पवार ने शिवसेना सांसद के केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफे को लेकर कहा, ‘मेरी किसी के इस्तीफे लेकर किसी के कोई बात नहीं हुई है। हम आज कांग्रेस से बात करेंगे। जो भी निर्णय लिया जाएगा वो कांग्रेस के साथ बातचीत के बाद ही होगा।’
    सोनिया गांधी के आवास पहुंचे कांग्रेस नेता
    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के लिए अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंच गए हैं। यह बैठक महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति को लेकर हो रही है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअयोध्या राम जन्मभूमि फैसला : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर देश में 90 गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश में 77 हिरासत में
    Next Article झारखंड के पूर्व मंत्री ददई दुबे के पुत्र कांग्रेसी नेता अजय दुबे की हालत नाजुक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026
    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    बंगाल में अंडे पर छिड़ी सियासी जंग, डेरेक बोले- शाकाहार नहीं थोपने देंगे

    June 27, 2026

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026

    APK स्कैम से परेशान देशभर की पुलिस को झारखंड में ही क्यों मिली सफलता?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.