Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Aug, 2025 ♦ 7:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में हंगामा और तोड़फोड़, लगाया कुव्यवस्था का आरोप
    बिहार

    बिहार : अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में हंगामा और तोड़फोड़, लगाया कुव्यवस्था का आरोप

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019Updated:November 10, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दरभंगा : बिहार के दरभंगा में रविवार को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैराथन दौड़ के शुरु होने से पहले ही प्रतिभागियों ने आयोजन समिति पर कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और मंच को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया।

    कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्विद्यालय के खेल मैदान से बिहार अंतरराष्ट्रीय मैराथन दौड़ के बैनर तले दौड़ का आयोजन किया गया था। देश भर से सैकड़ो प्रतिभागी दौड़ में हिस्सा लेने यहां पहुचे थे। प्रतिभागियों ने आयोजन समिति पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए पहले मैदान में बने मंच को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया फिर दरभंगा की सड़कों पर घंटो उत्पात मचाते रहे। इस दौरान प्रतिभागियों ने कई गाड़ियो के शीशे तोड़ डाले तो कई ठेलों को भी आग के हवाले कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिभागियो को किसी तरह समझाने बुझा कर मामले को शांत कराया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस दौड़ में भाग लेने के लिए प्रति प्रतिभागी 1500 रुपये से 2500 लिये गये थे लेकिन व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं किया गया।

    इस बीच वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने कहा कि एक फर्जी कंपनी ने दौड़ का आयोजन किया था। दौड़ की सूचना स्थानीय प्रशासन को कल शाम दी गई थी। आयोजकों की ओर से आज सुबह जिस हिसाब से तैयारी की जानी चाहिए थी, वह नहीं हुई थी जिस कारण हंगामा हुआ। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के लिए बने पंडाल को जला दिया। उन्होंने बताया कि बिहार के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से भी कई युवा इस दौड़ शामिल हुए थे। जिनसे ऑनलाइन के माध्यम से कई तरह के अलग-अलग चार्जेज लिए गए थे। उन्होंने बताया कि मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को कई तरह के नगद पुरस्कार दिए जाने की भी घोषणा भी की गयी थी।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को लेकर आयोजकों के खिलाफ प्रतिभागियों की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, टेन्ट दुकानदार के आवेदन पर आयोजकों एवं टेंट में आग लगाने वालों के खिलाफ भी अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आयोजकों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल का भी गठन किया गया है।

    मैराथन दौड़ का आयोजन किसने या किस संगठन ने किया इसकी भी किसी को ठीक से कोई जानकारी नहीं है लेकिन इस मैराथन दौड़ का उद्घाटन और सम्मान समारोह कार्यक्रम पूर्व सांसद पप्पू यादव के हाथों होना था। लेकिन हंगामा के बाद पप्पू यादव आयोजन स्थल पर नहीं पहुचे।

    #Online news Bihar Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेशनल हेराल्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधी लेख पर मांगी माफी, जाने क्या है मामला
    Next Article लालपुर पुलिस ने गांजा तस्कर अनिल को पकड़ा, 8.30 किलो गांजा जप्त

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    गयाजी में PM मोदी के मंच पर दिखे RJD के दो विधायक, पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

    August 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    खेल में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर… जानें डिटेल्स

    August 22, 2025
    कोर्ट की खबरें

    SC का SIR पर बड़ा फैसला- चुनाव आयोग वोटर लिस्ट के 11 स्वीकार्य दस्तावेजों में शामिल करे आधार कार्ड

    August 22, 2025
    Latest Posts

    “अगर अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा दिया होता…”: जेल में बंद मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर अमित शाह का बयान

    August 22, 2025

    जमशेदपुर में दारोगा ने अभिषेक अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, DC से की शिकायत… जानें क्या

    August 22, 2025

    आजीवन कारावास की सजा काट रहे 51 कैदी होंगे रिहा, CM की मिली मंजूरी

    August 22, 2025

    DC मंजुनाथ की देखरेख में हुई 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की ई-लॉटरी से सफल बंदोबस्ती

    August 22, 2025

    दिशोम गुरु को भारत रत्न देने की मांग झारखंड की जनता का भाव : सीएम हेमंत सोरेन

    August 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.