Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जमीन के बदले नौकरी मामला: आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव, पत्नी के स्वास्थ्य का दिया हवाला
    देश

    जमीन के बदले नौकरी मामला: आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव, पत्नी के स्वास्थ्य का दिया हवाला

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली। सीबीआई ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को आज यानी 11 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें जमीन के बदले नौकरी मामले में समन जारी किया है। बताया गया है कि इससे पहले सीबीआई ने 4 फरवरी को भी समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। इसके बाद अब उन्हें एक और समन भेजा गया है। हालांकि, तेजस्वी ने आज सीबीआई के सामने पेश होने में असमर्थता जताई है। बताया गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य का हवाला दिया है। उनकी पत्नी को कल ही दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गर्भवती हैं और 12 घंटे की पूछताछ की वजह से बीपी की समस्या के चलते बेहोश हो गई थीं।

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इस मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवारवालों के दिल्ली और बिहार स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इनमें लालू की तीन बेटियों और राजद के नेताओं के परिसर शामिल हैं। बताया गया है कि जमीन के बदले नौकरी केस में ईडी ने यह कार्रवाई की है। ईडी ने लालू के जिन परिवारवालों के परिसरों पर छापे डाले, उनमें उनकी बेटी रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा जमीन के बदले नौकरी और आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई परिसरों पर पहुंची।

    जमीन के बदले नौकरी मामले में मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। सीबीआई की टीम ने लालू यादव से करीब पांच घंटे पूछताछ की। लंच से पहले दो घंटे से ज्यादा और इसके बाद करीब तीन घंटे तक टीम ने राजद सुप्रीमो से सवाल पूछे गए थे। वहीं, इसी मामले में सोमवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पटना स्थित उनके निवास में पूछताछ की गई थी।

    नौकरी के बदले जमीन घोटाला क्या है?

    • रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर भी लगा है।
    • मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में विजय सिंगला पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी आरोप है।
    • 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
    • सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं।
    Bihar news Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को
    Next Article रांची समेत राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Related Posts

    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: नेपाल में लापता रामप्रसाद की तलाश जारी, परिजनों से मिले संजय सेठ

    August 30, 2026
    Latest Posts

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडआउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026

    झारखंड : गिट्टी-बालू ढ़ोने वाला सामान बना एंबुलेंस, दो किमी तक ढ़ोया मरीज

    August 31, 2026

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.