Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची समेत राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची समेत राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में होली के बाद मौसम ने करवट ले ली है। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को अचानक बदले मौसम की वजह से आने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। बीते दिन 10 मार्च की शाम को भी राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग केंद्र रांची ने मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है साथ ही कहा है कि राजधानी समेत राज्य के 20 जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात होने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

    पिछले कई दिनों से बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग केंद्र रांची ने राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में राजधानी रांची समेत लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, कोडरमा, पलामू, चतरा, बोकारो, रामगढ़, सरायकेला खरसावां, हजारीबाग, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, धनबाद, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, साहिबगंज और दुमका जिला शामिल हैं। इन जिलों के मौसम को लेकर विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि यहां 10 और 11 मार्च को बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम और गुमला जिले के लिए ही कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

    मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने राजधानी समेत राज्य के मौसम को लेकर कहा है कि 10 और 11 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में थंडरिंग के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है इसके अलावे 12-13 मार्च को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादल के साथ बूंदा-बांदी बारिश हो सकती है उसके बाद 14 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 15 मार्च को एक बार फिर से राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में प्री मॉनसून सिस्टम बनेगा साथ ही कई हिस्सों (जिलों) में थंडर स्ट्रोम, लाइटनिंग के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस बीच मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि प्रभावित हिस्सों (जिलों) में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

    बता दें, पिछले कई दिनों से राजधानी रांची के अलावे राज्य के कई जिलों के मौसम ने करवटें ली है. इसकी जानकारी देते हुए वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है पिछले दिनों रांची में मौसम बदल सा गया है दिन के दूसरे पाली (दोपहर का समय) में प्री मॉनसून सिस्टम बनने से तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ कई हिस्सों में वज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो रही है. वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि मौसम अगले 13 मार्च तक मौसम में कोई बदलाव नहीं देखे जाएंगे यानी कि मौसम ऐसा ही रहेगा. और तापमान में भी कोई खास अंतर नजर नहीं आएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन के बदले नौकरी मामला: आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव, पत्नी के स्वास्थ्य का दिया हवाला
    Next Article भ्रष्टाचार : आठ लाख रूपये रिश्वत लेते हुए सहायक पुलिस निरीक्षक और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026
    खेल-सिनेमा

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    Latest Posts

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.