Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 6:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : युवक की गोली मारकर हत्या, रेल लाइन किनारे मिला शव
    बिहार

    बिहार : युवक की गोली मारकर हत्या, रेल लाइन किनारे मिला शव

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेगूसराय। बेगूसराय में गोलीबारी और हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। बीते रात भी बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे से शव बरामद किया है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी विलायती यादव के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है।

    परिजनों ने बताया कि अंकुश परदेस में रहकर घर बनाने में मजदूरी का काम करता था और होली में घर आया। जहां कि वह खेतीबारी में हाथ बंटा रहा था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे किसी ने उसे फोन कर बुलाया। थोड़ी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने जब फोन किया तो उसने बताया कि देर से लौटेगा। लेकिन घर नहीं लौटा तो हम लोगों ने समझा किसी दोस्त के यहां रह गया होगा। आज सुबह चौकीदार द्वारा घर से थोड़ी ही दूरी पर रेलवे लाइन किनारे अंकुश के घायल पड़े रहने की सूचना पर जब हम लोग पहुंचे तो उस समय तक वह जिंदा था। लेकिन जब तक उठाते उसकी मौत हो गई। अपराधियों ने चार से पांच गोली मारी है।

    परिजन का कहना है कि गांव में उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन पड़ोस का ही एक व्यक्ति अपराधियों के साथ रहता है और वही बार-बार कुछ-कुछ बोल देता था। किसी बात को लेकर उसी ने हत्या की होगी।शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रात में किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर अपराधियों ने अहले सुबह गोली मारकर मरा हुआ समझ दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे फेंकना चाहा। लेकिन उसमें असफल होने पर रेलवे लाइन किनारे छोड़कर फरार हो गए हैं।

    फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस की टीम हत्या के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम और छानबीन के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा होगा।

    Bihar news Crime news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति की हत्या कर शव को घर में जलाने की कोशिश, पुलिस को रोकने के लिए महिला ने क्या किया..पढ़े पूरी रिपोर्ट
    Next Article कटिहार : अपराधियों ने की युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड में SIT गठित, बेउर जेल के तीन कर्मी सस्पेंड, डिप्टी CM क्या बोले… जानें

    July 6, 2025
    बिहार

    चिराग पासवान का नीतीश सरकार और विपक्ष पर तीखा हमला

    July 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    राबड़ी आवास पहुंचा मुहर्रम जुलूस, पूर्व मुख्यमंत्री ने की पूजा (Video)

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नशाखोरी के खिलाफ जदयू का प्रदर्शन, थाने में सौंपा ज्ञापन…

    July 6, 2025

    स्पेस से पृथ्वी की सुंदरता निहारते दिखे शुभांशु… भेजी तस्वीरें

    July 6, 2025

    शातिर बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो बुलेट जब्त

    July 6, 2025

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

    July 6, 2025

    गोपाल खेमका ह’त्याकां’ड में SIT गठित, बेउर जेल के तीन कर्मी सस्पेंड, डिप्टी CM क्या बोले… जानें

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.