Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 11:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी जीती
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी जीती

    Team JoharBy Team JoharMarch 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज कर ली है। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कांग्रेस के उम्मीदवार बजरंग महतो को 47 हजार से भी ज्यादा मतों से पराजित किया। हालांकि चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। कांग्रेस प्रत्याशी को झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों का भी समर्थन हासिल था, लेकिन उन्हें जबर्दस्त शिकस्त झेलनी पड़ी है।

    झारखंड में वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब तक कुल पांच उपचुनाव हुए हैं और इसके पहले के सभी उपचुनावों में राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। यह पहला उपचुनाव है, जब एनडीए के हाथों सत्तारूढ़ गठबंधन को पराजय का सामना करना पड़ा है।

    इस सीट पर 2019 में कांग्रेस की ममता देवी ने आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता देवी को पराजित किया था। हजारीबाग जिले की कोर्ट ने ममता देवी को एक आपराधिक मामले में बीते 13 दिसंबर को सात साल की सजा सुनाई थी और इसके बाद उनकी विधायकी निरस्त कर दी गई थी। इस वजह से यहां उपचुनाव कराए गए।

    कांग्रेस ने पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को प्रत्याशी बनाया, जबकि आजसू पार्टी ने भाजपा के समर्थन से सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा। सुनीता चौधरी इस सीट से कई बार विधायक रह चुके और गिरिडीह के मौजूदा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी हैं।

    उपचुनाव में एनडीए की जीत राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और इस उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस की ममता देवी के पक्ष में कई चुनावी सभाएं की थीं।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : बावरी हत्याकांड का खुलासा, पांडे गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ईडी की अदालत में सशरीर हुई हाजिर, सुनवाई तीन को

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.