Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में बर्ड फ्लू की दस्तक, मुर्गियों की मौत के बाद कई जिलों में अलर्ट
    झारखंड

    बोकारो में बर्ड फ्लू की दस्तक, मुर्गियों की मौत के बाद कई जिलों में अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो । राज्य के कई जिलों में बर्ड फ्लू ने पशुपालन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बोकारो और धनबाद जिले में इसके बढ़ते मामले को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। बोकारों में कुछ दिनों में ही लगभग 700 मुर्गियों की मौत हो चुकी है।

    पशुपालन विभाग ने बुधवार को बोकारो के अलावा अन्य सभी जिलों के डीसी को अलर्ट कर दिया है। जिला प्रशासन के सूत्रों के अनुसार धनबाद, गिरिडीह और आसपास के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने और आवश्यकता के अनुसार सैंपलिंग कराने का निर्देश विभाग ने जारी किया है।

    धनबाद जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले के हर मुर्गी फॉर्म के सैंपल इकट्ठा करने की जिम्मेदारी पशु चिकित्सकों को दी गई है।

    उल्लेखनीय है कि बोकारो स्थित सरकारी फॉर्म में लगभग 925 मुर्गियां थी, जिसमें अब तक करीब 700 मुर्गियां मर चुकी हैं। बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए सेक्टर 12 स्थित राजकीय कुक्कुट पर क्षेत्र के 10 किलोमीटर के इलाके में मुर्गी-बत्तख बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीओ और पुलिस पदाधिकारी को मुर्गे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। वहीं उन्होंने लोगों से चिकन खाने से परहेज करने की अपील की है। हालांकि, अब तक राज्य में सिर्फ बोकारो में ही बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अभी तक किसी निजी मुर्गी फॉर्म में इतनी तादाद में मुर्गियों के मरने की खबर नहीं मिली है।

    डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन किया जाएगा। इसका निर्देश दिया जा चुका है। प्रभावित इलाके के आलावा सभी प्रखंड में स्थित पोल्ट्री फॉर्म की जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के बड़े पोल्ट्री फॉर्म से नमूने लिए जाएंगे और इसे प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस काम के लिए एक टीम भी बनाई गई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसेना जमीन घोटाला : ईडी की बड़ी कर्रवाई, प्रदीप बागची समेत पांच पर एफआईआर
    Next Article 15 का हुआ झारखंड जगुआर, डीजीपी ने कहा – नक्सल के दिशा में बेहतर काम कर रही है जगुआर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.