Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 4:08 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पश्चिम बंगाल: चक्रवाती तूफान बुलबुल से दो लोगों की मौत
    देश

    पश्चिम बंगाल: चक्रवाती तूफान बुलबुल से दो लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल पश्चिम बंगाल के समुद्री तट से टकरा गया। हालांकि समय बीतने के साथ यह तूफान कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं की चपेट में आने से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
    तूफान प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव टीमें भी मुस्तैद हैं। इसके अलावा एतियातन कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार शाम छह बजे से अगले 12 घंटों तक उड़ानों का संचालन स्थगित कर दिया गया।

    इस तूफान का असर बांग्लादेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों पर पड़ा। जहां तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि समय बीतने के साथ यह तूफान कमजोर हो जाएगा।

    इस तूफान की वजह से कोलकाता और आस-पास के छह तटवर्ती जिलों में शुक्रवार से ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। तूफान की विभीषिका को देखते हुए राज्य के तटवर्ती इलाकों में स्थित पर्यटन केंद्रों को शुक्रवार शाम तक पर्यटकों से खाली करा लिया गया था। ममता बनर्जी ने राहत और बचाव कार्य की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को कंट्रोल रूम का दौरा किया था।
    पीएम नरेंद्र मोदी ने तूफान बुलबुल के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत की। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

    बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान बुलबुल के आने के कारण लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बांग्लादेश के कनिष्ठ आपदा प्रबंधन मंत्री एनामुर रहमान ने बताया कि 18 लाख से अधिक लोगों को शनिवार शाम तक सुरक्षित निकाला गया।

    शनिवार सुबह तक 5,000 से अधिक आश्रयगृह तैयार किए गए थे। चक्रवात के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली जबकि तट पार करने के बाद इसके कमजोर पड़ने की संभावना है।

    चक्रवात गंगासागर के किनारे टकराया और यह खुलना क्षेत्र से होकर गुजरेगा जिसमें सुंदरवन भी आता है। टीवी चैनल इंडिपेंडेंट की खबर के अनुसार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बांग्लादेश की नौसेना और तटरक्षक बल को तैयार रखा गया है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : चुनाव ड्यूटी से बचने का जुगाड़ लगा रहे हैं कर्मचारी, शादी और बीमारी का कर रहे बहाना
    Next Article ईद मिलाद उल नबी के जुलूस में देवघर एसडीपीओ को जोरदार स्वागत, एसडीपीओ ने संबोधन में कहा हर समाज के लिए शिक्षा जरुरी

    Related Posts

    बिहार

    नई सरकार का पहला इम्तिहान, 24 अप्रैल को सदन में बहुमत साबित करेंगे सम्राट चौधरी

    April 18, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ के 15वें DC बने ऋतुराज, ग्रहण किया पदभार

    April 18, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा से पहले लातेहार में सख्ती, अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नई सरकार का पहला इम्तिहान, 24 अप्रैल को सदन में बहुमत साबित करेंगे सम्राट चौधरी

    April 18, 2026

    रामगढ़ के 15वें DC बने ऋतुराज, ग्रहण किया पदभार

    April 18, 2026

    JPSC परीक्षा से पहले लातेहार में सख्ती, अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण

    April 18, 2026

    IIT खड़गपुर में छात्र की संदिग्ध मौ’त, 8वीं मंजिल से गिरकर गई जा’न

    April 18, 2026

    JPSC परीक्षा 2025: गढ़वा के 20 केंद्रों पर कड़ा पहरा, 100 मीटर तक निषेधाज्ञा लागू

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.