Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Oct, 2025 ♦ 7:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»मशहूर अभिनेत्री जमुना का हैदराबाद में निधन
    मनोरंजन

    मशहूर अभिनेत्री जमुना का हैदराबाद में निधन

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हैदराबाद। फिल्म ‘सत्यभामा’ के अपने किरदार से मशहूर जानी-मानी अभिनेत्री-निर्देशक एवं पूर्व सांसद जमुना का शुक्रवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया।

    अभिनेत्री 86 वर्ष की थीं। उनके परिवार में एक पुत्र वामसी जुलुरी और पुत्री श्रवणती हैं।

    उनके पति जुलुरी वेंकट रमना राव का 2014 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

    कर्नाटक के हम्पी में जन्मी जमुना ने 16 साल की उम्र में डॉ. गरिकापति राजाराव की पुत्तिल्लु (1953) से अभिनय की शुरुआत की और एल. वी. प्रसाद की मिसम्मा (1955) से उन्हें सफलता मिली। उन्होंने तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया है।

    उन्होंने एक फिल्मफेयर अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में एक पुरस्कार जीता।

    अभिनेत्री 1980 में कांग्रेस में शामिल हुईं और 1989-1991 तक राजमुंदरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह 1991 का चुनाव हार गईं और उन्होंने राजनीति छोड़ दी, लेकिन 1990 के दशक के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार किया।

    जब जमुना सात साल की थीं, हल्दी और तंबाकू के व्यवसाय से जुड़े उनके पिता माधव ब्राह्मण आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के दुग्गीराला चले गये। वह दुग्गीराला में पली-बढ़ी।

    उन्होंने तेलुगु और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं की 198 फिल्मों में अभिनय किया।

    जमुना ने हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया और उन्हें मिलन (1967) के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने तेलुगु कलाकार संघ की स्थापना की और पिछले 25 वर्षों से इसके माध्यम से समाज सेवा कर रही हैं।

    जमुना के निधन पर कई तेलुगू सितारों ने शोक व्यक्त किया है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आरक्षक पुलिस बल की आंंख और कान
    Next Article बिहार : बक्सर में 15 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल

    फिल्म निर्देशक पलाश मुछाल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द करेंगे शादी

    October 18, 2025
    मनोरंजन

    ‘दंगल’ फेम जायरा वसीम ने रचाई शादी, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

    October 18, 2025
    टेक्नोलॉजी

    दीपिका पादुकोण बनीं Meta AI की पहली भारतीय आवाज, भारत में शुरू हुई ‘इंडियन इंग्लिश’ सुविधा

    October 16, 2025
    Latest Posts

    JMM नहीं लड़ेगा बिहार विस चुनाव, राजद-कांग्रेस को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री सुदिव्य

    October 20, 2025

    दिवाली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

    October 20, 2025

    दीपों का पर्व दीपावली आज, देशभर में हर्षोल्लास का माहौल

    October 20, 2025

    चौपाटी संचालक की ह’त्या करने वाले अपराधी की रांची पुलिस से मु’ठभेड़, दो गो’ली लगी पैर में

    October 20, 2025

    मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

    October 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.