Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आरक्षक पुलिस बल की आंंख और कान
    देश

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आरक्षक पुलिस बल की आंंख और कान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के नवआरक्षकों को सीख देते हुए कहा कि आरक्षक पुलिस बल की आंख-नाक हैं और सभी ऐसा काम करें कि लोग उनके नाम का उदाहरण दें।
    श्री चौहान ने नवनियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भेंटकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित थे।

    इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि हम अपना कार्य प्रमाणिकता से करते हैं, तो सब सम्मान करते हैं। कई एसपी, पुलिस कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल, एसआई, एएसआई के लोग उदाहरण देते हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षक ऐसा काम करें कि लोग उनके नाम का उदाहरण दें।

    उन्होंने आरक्षकों को सीख देते हुए कहा कि संवेदनशीलता, वीरता, देशभक्ति और अनुशासन ही मध्यप्रदेश पुलिस की पूँजी है, जिसने मध्यप्रदेश पुलिस का स्थान बनाया है। आरक्षक इसे बिगड़ने नहीं दें और वर्दी की मर्यादाओं को कभी ना भूलें। आरक्षक पुलिस बल की नींव हैं। ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि आरक्षक पुलिस बल की आंख और कान हैं। वरिष्ठ अधिकारी पुलिस बल का नेतृत्व करते हैं, लेकिन क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा पहले आरक्षक पर ही होता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्दी देश की रक्षा और समाज की सुरक्षा के लिए है, अपराधियों पर कहर बनकर टूट पड़ने, सज्जनों के उद्धार और दुर्जनों पर अंकुश के लिए है। मध्यप्रदेश पुलिस के संदर्भ में श्री चौहान ने कहा कि राज्य पुलिस ने सिमी आतंकियों के नेटवर्क, बीहड़ के जंगल में डकैतों के आतंक और नक्सलियों के आतंक, सभी को ध्वस्त किया है। मध्यप्रदेश पुलिस का इतिहास शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित है।

    कबायली हमला हो, गोवा मुक्ति का संघर्ष हो या नागालैंड, मध्यप्रदेश पुलिस ने अपना कर्तव्य निर्वहन कर देश की सेवा की है।
    उन्होंने नव आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सिर्फ नौकरी नहीं, देश की रक्षा, जन सेवा का संकल्प है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन का बूढ़ा पहाड़ में आज जनसभा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article मशहूर अभिनेत्री जमुना का हैदराबाद में निधन

    Related Posts

    झारखंड

    गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू

    May 20, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश, DC ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

    May 20, 2026
    झारखंड

    रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी राहत, राममोहन नायडू ने लॉन्च किया उड़ान कैफे

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.