Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो पुलिस ने बाइक की चोरी खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    बोकारो पुलिस ने बाइक की चोरी खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, पांच आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारोः हरला थाना पुलिस ने बाइक चोरी कर बेचने वाले अंतर जिला गिरोह के पांच आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी चंदन झा के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरला थाना संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मोटर साइकिल चोरी और खरीद बिक्री में संलिप्त कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से छह चोरी की मोटरसाइकिल और एक कटा हुआ बाइक का पार्टस बरामद किया है. आरोपियों में रोबिन सिंह, रवि कुमार साव, विशाल कुमार चटर्जी, चंदन कुमार महतो और मोती ठाकुर शामिल हैं.

    इस संबंध में सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि एसआईटी द्वारा विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर एक मोटरसाइकिल (संख्या- जेएच O9G-3306) रवि कुमार साव के तेलीडीह चास स्थित घर से, विशाल चटर्जी की निशानदेही पर छह जनवरी को चोरी हुए बाइक (संख्या- HO9AP9562) कुलिंग पौण्ड के बगल झाड़ी से, हरला थाना चिटाही बस्ती स्थित चंदन कुमार महतो के घर से एक मोटरसाइकिल का कटिंग पार्टस बरामद किया है. अपराधियों की निशानदेही पर धनबाद जिले के गोमो के हरिहरपुर में मोती ठाकुर के घर से एक बाइक और बैंक मोड़ ट्रैफिक थाना धनबाद से मोटरसाइकिल (संख्या- डब्ल्यूबी 56F-8229) बरामद किया है.

    vidh

    इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी धनबाद में चोरी की बाइक की बिक्री करते थे. खासकर इन चोरी की बाइकों को कोयला चोरी में इस्तेमाल किया जाता था. रॉबिन सिंह चोरी की मोटरसाइकिल बिक्री करवाता है और मोती ठाकुर चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-बिक्री का काम करता है. एक बाइक को बिक्री के लिए वासेपुर धनबाद ले जाया जा रहा था. इसी दौरान बैंक मोड़ ट्रैफिक पुलिस की चेंकिंग के क्रम में अपराधी बाइक को छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया था.

    गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत मेंभेज दिया गया है. बोकारो में 23 दिसंबर की रात सेक्टर 09 सेतीन बाइक की हुई थी चोरी, बताते चलेंकि 23 दिसंबर को एक ही रात्रि में सेक्टर-09 स्थित अलग-अलग आवास सेतीन मोटरसाइकिल की चोरी हुई थी. उसके बाद एसपी ने मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : आदिवासियों ने की जनसभा, पारसनाथ पहाड़ी को जैनियों से मुक्त करने की मांग
    Next Article चतरा : अंबे माइनिंग प्राईवेट लिमिटेड के खिलाफ पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने खोला मोर्चा, महाप्रबंधक को लिखा पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.