Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Jul, 2025 ♦ 10:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»हैवानियत : बरेली में 8 साल की मासूम बेटी का मां ने दबाया मुंह, फिर पिता ने किया रेप
    देश

    हैवानियत : बरेली में 8 साल की मासूम बेटी का मां ने दबाया मुंह, फिर पिता ने किया रेप

    Team JoharBy Team JoharJanuary 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जेल से छूटकर आए एक हैवान पिता ने अपनी सगी मासूम बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाले हैवान पति का उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। बेटी की आवाज कोई सुन न ले इसलिए सौतेली मां ने बच्ची का मुंह दबाए रखा। सनसनीखेज वारदात का खुलासा होने पर इलाके के लोग दंग रह गए।

    बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक पिता ने अपनी आठ साल की बेटी के साथ से दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस हैवानियत में सौतेली मां ने आरोपी पिता का साथ दिया। बहेड़ी ​​​​पुलिस ने चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता और सौतेली मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है। आरोपी ने पहली पत्नी के देहांत के बाद दूसरी शादी कर ली थी। मंगलवार की रात दूसरी पत्नी की मदद से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बेसुध बेटी ने सुबह अपने चाचा को पूरी घटना की जानकारी दी।

    आरोपी रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है। इससे पहले भी उसके खिलाफ प्रेमनगर व हल्द्वानी में पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो चुका है। कुछ समय पहले ही वह इस मामले में जेल से छूटकर बाहर आया था। अब उसने अपनी सगी बेटी के साथ हैवानियत की है।

    कस्बे के लोगों का कहना है कि आरोपी पिता पर पुलिस सख्त कार्रवाई करे। कस्बे के रहने वाले लोगों ने कहा कि इस तरीके की घटना मन को झकझोर देती है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा मिले। वहीं, बहेड़ी चेयरमैनपति नसीम अहमद ने आरोपी पिता को फांसी की सजा देने की मांग की है।

    एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि बेटी के चाचा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग बेटी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. पूरे में मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    -एजेंसी

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : व्यवसायी पर जानलेवा हमला और लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार, पर्स और दो मोबाइल बरामद
    Next Article चतरा : अनगड़ा-बनवार जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन होटल पर जुर्माना, कई को नोटिस…

    July 4, 2025

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 30 IED बरामद

    July 4, 2025

    चाकुलिया में शिक्षा समिति की हुई बैठक, नौ हाई स्कूल होंगे प्लस टू में अपग्रेड…

    July 4, 2025

    PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार सहित अन्य सामान बरामद

    July 4, 2025

    डीसी कंचन सिंह की छलकी ममता, मंदिर में जख्मी पड़े बच्चे का तुरंत कराया इलाज

    July 4, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.