Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 12:22 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखण्ड विधानसभा चुनाव : भाजपा 28 आदिवासी सीटों पर जीत के लिए कर रही खास तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखण्ड विधानसभा चुनाव : भाजपा 28 आदिवासी सीटों पर जीत के लिए कर रही खास तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    नई दिल्ली। झारखंड में आदिवासी बहुल 28 सीटों पर जीत के लिए भाजपा खास तैयारी में जुटी है। पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में सामान्य सीटों की तुलना में आरक्षित पांच सीटों पर हुई जीत में वोटों के कम अंतर को देखते हुए भाजपा विधानसभा चुनाव में सजग है।

    इसके लिए पार्टी की ओर से आदिवासियों के बीच जाकर उनके लिए संचालित योजनाएं गिनाई जा रही हैं। पहली बार राज्य में रघुबर दास के रूप में गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कहीं इस चुनाव में आदिवासी भाजपा के खिलाफ न जाएं, इसके लिए पार्टी ने आदिवासी नेताओं को सब कुछ दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी है।

    प्रमुख आदिवासी चेहरों में शुमार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और उनकी टीम की ओर से आदिवासी सीटों पर जीत के लिए रणनीति बनाई जा रही।
    मुख्यमंत्री रघुबर दास पूर्व में अपनी जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत संथाल क्षेत्र से कर आदिवासियों को रिझाने की कोशिश कर चुके हैं। आदिवासी क्षेत्रों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता जाकर बता रहे कि रघुबर सरकार में भूमिहीन आदिवासियों को सरकार ने वनाधिकार पट्टे देने शुरू किए, ताकि राज्य में एक भी आदिवासी भूमिहीन न रहे।
    और भी कई योजनाएं आदिवासियों के लिए लागू की गईं। मसलन, आदिम जनजाति समूह को मुख्यधारा में लाने के लिए परिवारों के एक विवाहित सदस्य को छह सौ रुपये पेंशन की व्यवस्था की गई। जनजातीय बटालियन का भी गठन हुआ है। 50 प्रतिशत से अधिक आदिवासी जनसंख्या वाले क्षेत्र में एकलव्य स्कूल भी खोलने पर रघुबर सरकार ध्यान दे रही।

    राज्य में करीब 26 प्रतिशत आदिवासी मतदाता हैं। कुल 81 में से 28 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। संख्या के लिहाज से आदिवासी चुनावों में किंगमेकर माने जाते हैं। 2014 के विधानसभा में कुल 81 में से अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 28 विधानसभा सीटों में 13 सीटें भाजपा को मिलीं थीं, इतनी ही सीटें झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिली थी। जबकि दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार जीते थे।
    पिछली बार राज्य में कुल 37 सीटें जीतकर बहुमत से चूक जाने वाली भाजपा की बाद में झाविमो के छह विधायकों के विलय के बाद बहुमत से सरकार बनी थी। ऐसे में भाजपा आदिवासी बेल्ट की 28 सीटों में अधिक से अधिक जीतने की कोशिश में है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन बोले, रघुवर सरकार ने झारखंड को बनाया ‘लिंचिंग पैड’
    Next Article अंतरराज्जीय बैंक डकैत जब्बार दुमका से गिरफ्तार, हथियार व गोली बरामद, पांच राज्यों में कर चुका है डकैती

    Related Posts

    चाईबासा

    गांव के लड़कों का ठनका माथा और मवेशी तस्करी का हो गया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

    August 24, 2025
    चतरा

    चतरा में ऑटो-बाइक की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

    August 24, 2025
    झारखंड

    धनबाद में कोयला निकालते समय चाल धंसा, एक युवक की मौ’त, लड़की घायल

    August 24, 2025
    Latest Posts

    गांव के लड़कों का ठनका माथा और मवेशी तस्करी का हो गया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

    August 24, 2025

    चतरा में ऑटो-बाइक की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

    August 24, 2025

    सांसद रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस-राजद पर हमला, राहुल-तेजस्वी पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

    August 24, 2025

    धनबाद में कोयला निकालते समय चाल धंसा, एक युवक की मौ’त, लड़की घायल

    August 24, 2025

    आदिवासी अस्मिता की लड़ाई में उतरे JLKM के देवेंद्रनाथ महतो, आंदोलन को दिया समर्थन

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.