Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»हेमंत सोरेन बोले, रघुवर सरकार ने झारखंड को बनाया ‘लिंचिंग पैड’
    झारखंड

    हेमंत सोरेन बोले, रघुवर सरकार ने झारखंड को बनाया ‘लिंचिंग पैड’

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने ट्रक की बैट्री चोरी के आरोप में कल बोकारो में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर की गई हत्या को लेकर रघुवर सरकार पर हमला बोलते हुए आज कहा कि उसने राज्य को नव-उद्यमियों का लॉन्चिंग पैड बनाने के बजाय लिंचिंग पैड बना दिया है।
    श्री सोरेन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, “शर्मनाक। सच में मानवता बची ही नहीं। झारखंड को नव-उद्यमियों के लॉन्चिंग पैड बनाने वाली सरकार ने इसे लिंचिंग पैड बना छोड़ा है।“
    नेता प्रतिपक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “शासन-प्रशासन निरीह है। मुख्यमंत्री रघुवर दास बढ़ती मॉब लिंचिंग के बारे में अपनी अक्षमता दिखा कहते हैं-दूसरे राज्यों में भी होता है। कभी बच्चा चोरी, गौ हत्या, चोरी तो कभी डायन बिसाही के नाम पर लोगों की जान ले लेना। भाजपा ने झारखंड को लिंचिंग पैड बना दिया है। दुखद! इसे बदलना होगा।“
    श्री सोरेन ने कहा, “झारखंड का हर परिवार खुश रहे यही हमारा सपना है। सरकार को बदलकर अपने अधिकार को हासिल करने का अब समय आ गया है।“
    गौरतलब है कि झारखंड के बोकारो जिले में थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर में ट्रक की बैटरी चोरी करने के आरोप में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
    पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर में हाइवा (ट्रक) की बैटरी चोरी कर ले जाने के आरोप में प्रेमचंद महतो,हेमलाल महतो, नंदन महतो, कुंदन महतो एवं प्रेमचंद महतो की पत्नी नैना देवी सहित छह से सात लोग दो व्यक्ति को पकड़ कर पीट रहे हैं। पिटाई करने से मुख्तार अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अख्तर अंसारी गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है।
    बोकारो थर्मल थाने की पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास एवं साजिश करने सहित अन्य धाराओं की कांड संख्या 150 /19 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। दर्ज प्राथमिकी के तहत आरोपी प्रेमचन्द महतो, हेमलाल महतो, नंदन महतो, कुंदन महतो और प्रेमचंद महतो की पत्नी नैना देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी, सलमान संग काम करने को लेकर उत्साहित हैं
    Next Article झारखण्ड विधानसभा चुनाव : भाजपा 28 आदिवासी सीटों पर जीत के लिए कर रही खास तैयारी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.