Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : भगवान जगन्नाथपुर मन्दिर के गर्भगृह का फर्श अचानक हो रहा गर्म, सभी हैरान
    झारखंड

    रांची : भगवान जगन्नाथपुर मन्दिर के गर्भगृह का फर्श अचानक हो रहा गर्म, सभी हैरान

    Team JoharBy Team JoharOctober 12, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। रांची के एचइसी आवासीय परिसर स्थित भगवान जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह का फर्श अचानक गर्म हो रहा है। गर्म इतना हो जा रहा है कि जमीन पर घी रखते ही पिघल जा रहा है। यह देखकर मंदिर के पुजारी भी अचंभित हो रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से मंदिर में ऐसा हो रहा है। पुजारी रामेश्वर पाढ़ी ने कहा कि वर्ष 2000 में भगवान जगन्नाथ के गर्भगृह का निर्माण नये सिरे से हुआ था। फर्श पर ग्रेनाइट लगा था।

    पिछले दो-तीन दिन से अचानक फर्श लगातार गर्म हो रहा है। दो दिन पूर्व जब उन्हें इसका आभास हुआ, तो उत्सुकतावश उन्होंने दिन में पांच से छह बार थोड़े-थोड़े अंतराल पर फर्श को स्पर्श कर ऐसा देखा कि कहीं भ्रम तो नहीं हो रहा है। इसके बाद अन्य पुजारियों को भी इसकी जानकारी दी गई। जब सभी पुजारियों ने फर्श गर्म होने की बात स्वीकारी,तो इसकी जानकारी मंदिर कमेटी को मिली।

    कमेटी के सदस्यों ने भी गर्भगृह में जाकर गर्म हो रहे फर्श को देखा व इसकी जांच कराने की बात कही ।

    टीम भेज कर जांच करायेंगे : निदेशक भूतत्व

    इधर खान विभाग के निदेशक भूतत्व विजय ओझा ने बताया कि जमीन के अंदर कई रेडियो एक्टिव मैटेरियल होते हैं। जिसके कारण रेडिएशन होता है व वह खास स्थान गर्म होने लगता है। रांची में लाइम स्टोन के कई पैच भी हैं। लाइम स्टोन से भी कहीं-कहीं धरती गर्म होती है। अभी सूचना हुई है तो जगन्नाथपुर मंदिर में जियोलॉजिस्ट की टीम भेज कर जांच करायेंगे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेड़ की डाली छांटने के दौरान गिरा रांची विश्वविद्यालय का कर्मी, मौत
    Next Article मुस्लिम पुरुष पहली पत्नी को अपने साथ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता: हाईकोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

    October 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

    October 13, 2026

    राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के आरोपों पर महुआ माजी बोलीं- हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, भीड़ में आगे बढ़ने के दौरान ऐसा होता है

    October 13, 2026

    झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

    October 13, 2026

    झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

    October 13, 2026

    कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.