Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 11:03 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला : डायर मेला में चली गोली, एक बुरी तरह जख्मी, मची अफरा-तफरी
    झारखंड

    गुमला : डायर मेला में चली गोली, एक बुरी तरह जख्मी, मची अफरा-तफरी

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। सदर थाना क्षेत्र के कोयनजरा गांव में लगे डायर मेला में देर संध्या अचानक गोली चली। इस गोली चालन के दौरान 21 वर्षीय कार्तिक महतो गभीर रूप से घायल हो गया। कार्तिक को हाथ व सर में एक किनारे दो गोली लगी है। घायल अवस्था मे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर सुनील किस्कू की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सज के मुताबिक उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। इधर गोली चलन में एक अन्य युवक कर्ण महतो बाल बाल बच गया। उसने भागकर अपनी जान बचायी।

    घटना की सूचना पर सदर थाना प्रभारी शंकर ठाकुर दल बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की छानबीन की। साथ ही गोली चलन में शामिल अपराधियो की गिरफ्तारो हेतु सघन अभियान चला रही है।घटना के संभंध में बताया जाता है कि कोयनजरा गांव में डायर मेला का आयोजन किया गया था।मेला का शुभारम्भ दोपहर एक बजे हुआ था।मेले में आये कलाकारों द्वारा रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जा रहे थे।जहां हजारों की संख्या में लोग मेले व नागपुरिया कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे।इसी दौरान गांव के दिलीप महतो, सिकरिया टोली के करण गोप, केसीपरा के पूर्व पीएलएफआई कमांडर संजय गोप उर्फ संजय टाइगर, संजय का साला संजू गोप समेत 6-7 अन्य लोग कार्यक्रम स्थल के मंच में चढ़ गए। इसके बाद वे भी नाच गान करने लगे। तभी वोलेंटियर का काम देख रहे कार्तिक महतो ने सभी को मंच से नीचे उतरने को कहा।जिससे आक्रोशित मंच पर चढ़े सभी लोग कार्तिक से उलझ गए। फिर मारपीट हुई। इसके कुछ देर बाद ही मंच में चढ़ने वाले अन्य 6 -7 युवकों में से दो अपराधियों ने कार्तिक को निशाना बनाकर उसपर गोली चला दी। दो गोली कार्तिक को लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वही गोली चलते ही मेला स्थल में भगदड़ मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत जुटा कर अपराधियो का पीछा भी किया मगर वे अपराधियों को पकड़ने में सफल नही हो सके।

    घटना के बावत थाना प्रभारी ने कहा कि मेला में गोली बारी हुई है।संजय टाइगर समेत चार लोगों के नाम सामने आए है जबकि गोली मारने वालो का शिनाख्त नही हो सका है। घायल कार्तिक के बयान के आधार पर चारों से पूछताछ के बाद ही उनके नाम का खुलासा हो सकता है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : रेप के आरोपी की जेल में मौत, जांच के लिए मेडिकल टीम गठित
    Next Article रांची : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    एम्स के पांचवीं मंजिल से गिरा MBBS छात्र, हालत गंभीर

    July 11, 2025
    झारखंड

    श्रावण मास की पवित्र शुरुआत, देवघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    July 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    July 11, 2025
    Latest Posts

    कटिहार रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन की मदद से 126 लीटर अवैध शराब जब्त

    July 11, 2025

    भारत में टेस्ला की एंट्री: 15 जुलाई को मुंबई में पहला एक्सपीरियंस सेंटर खुलेगा

    July 11, 2025

    शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    July 11, 2025

    बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, बस से उतारकर 9 यात्रियों को गो’लियों से भूना

    July 11, 2025

    बिहार के ये पांच रूट शिवभक्तों के लिए हैं सबसे उपयुक्त… जानें विस्तृत जानकारी

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.