Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Oct, 2025 ♦ 3:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों को लगाएं शाही खीर का भोग
    धर्म/ज्योतिष

    सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों को लगाएं शाही खीर का भोग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 25, 2022Updated:September 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शाही खीर रेसिपी : सर्व पितृ अमावस्या पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है और इसका विशेष महत्व माना गया है. इस दिन सभी ज्ञात एवं अज्ञात पितरों का श्राद्ध कर्म किया जा सकता है. अपने दिवंगत पूर्वजों को आप इस दिन शाही खीर का भोग लगा सकते हैं. शाही खीर स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है. आज हम आपको शाही खीर बनाने की बेहद सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप शाही खीर आसानी से बना सकते हैं.
    शाही खीर बनाने के लिए चावल के साथ ही दूध और ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग किया जाता है. शाही खीर एक पारंपरिक भारतीय स्वीट डिश है जिसे लगभग सभी घरों में किसी खास मौके पर बनाया जाता है. आइए जानते हैं शाही खीर बनाने की विधि. शाही खीर बनाने के लिए सामग्री
    दूध – 1 लीटर
    चावल – 1/2 कप
    किशमिश – 2 टेबलस्पून
    बादाम कटी – 15-16
    केसर – 7-8 धागे
    मखाने – 1/2 कप
    काजू – 8-10
    इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
    चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)

    शाही खीर बनाने की विधि
    स्वाद से भरपूर शाही खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ कर कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. अब बादाम, काजू और मखाने के टुकड़े कर लें. अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब दूध में पहला उबाल आ जाए तो भिगोए हुए चावल को दूध में डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिला दें.

    दूध चावल को 7-8 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें जिससे चावल अच्छी तरह से पक जाएं. इसके बाद गैस की फ्लेम धीमी कर इसमें इलायची पाउडर और चीनी मिक्स कर दें. 1-2 मिनट तक और पकाने के बाद इसमें किशमिश, काजू, बादाम और मखाने डाल दें. अब बर्तन को ढककर खीर को 5 मिनट तक धीमी आंच पर और पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. आपकी स्वाद से भरपूर शाही खीर भोग के लिए तैयार हो गई है. आप चाहें तो इसे कुछ वक्त के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख सकते हैं. इससे खीर का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगोड्डा : हत्या के 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाठी, बाइक और 7 मोबाइल बरामद
    Next Article रांची : छोटे भाई ने बड़े भाई की टांगी से प्रहार कर हत्या की, इलाके में सनसनी फैला

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 14 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 14, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    कार्तिक अमावस्या 2025 : 21 अक्टूबर को स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व… जानें शुभ मुहूर्त और विधि

    October 13, 2025
    देश

    धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर को मनेगा धन और समृद्धि का पर्व… जानें पूजा और खरीदारी का महत्व

    October 13, 2025
    Latest Posts

    गढ़वा में मंडल डैम विवाद : विस्थापितों ने डीएफओ समेत 7 वनकर्मियों को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

    October 14, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : BJP ने जारी की पहली लिस्ट, 71 उम्मीदवारों को टिकट

    October 14, 2025

    ठेला के लाइसेंस पर चलाया जा रहा था बड़ा होटल, खाद्य निरीक्षक ने की कार्रवाई

    October 14, 2025

    झारखंड पुलिस की नौ महीने की कार्रवाई : 266 नक्सली गिरफ्तार, 32 ढेर, साइबर अपराध और संगठित अपराध पर भी कसा शिकंजा

    October 14, 2025

    जमशेदपुर के डीसी लाउंज में देर रात हंगामा, तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

    October 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.