Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विधानसभा चुनाव रिजल्ट : महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन बहुमत, हरियाणा में ‘त्रिशंकु’ विधानसभा के आसार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    विधानसभा चुनाव रिजल्ट : महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन बहुमत, हरियाणा में ‘त्रिशंकु’ विधानसभा के आसार, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharOctober 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। गठबंधन को 161 सीटें मिली हैं। हरियाणा में भाजपा 40 और कांग्रेस 31 सीटों पर जीती। भाजपा निर्दलियों के दम पर सरकार बनाने का दावा कर रही है। जीतने वाले 7 निर्दलियों में 5 भाजपा के बागी हैं और पार्टी का दावा है कि ये वापस लौटेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्रियों की टीम की ईमानदारी पर जनता ने भरोसा जताया।

    • हरियाणा में भाजपा की सत्ता में वापसी का समीकरण

    90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। भाजपा 40 सीटों के आंकड़े पर है। पार्टी ने निर्दलियों के दम पर सत्ता बनाने का दावा किया है। 7 निर्दलियों में से 5 भाजपा के बागी हैं और पार्टी का दावा है कि ये सभी वापस आ रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस बीच, भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल दो विधायकों को लेकर दिल्ली रवाना हुईं। इनमें गोपाल कांडा के अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री देवीलाल के बेटे रणवीर सिंह भी शामिल हैं। रणवीर कांग्रेस में थे, टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव में उतरे और जीत हासिल की।

    • मोदी ने कहा- दिवाली से पहले जनता को बधाई

    दिल्ली मुख्यालय में मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा- दिवाली का आरंभ होने से पूर्व ही मैं महाराष्ट्र और हरियाण की जनता का धन्यवाद करता हूं, क्योंकि उन्होंने भाजपा के प्रति विश्वास जताया और आशीर्वाद दिए।

    शाह ने कहा- महाराष्ट्र में भाजपा-सेना गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहा है। हरियाणा में हम सबसे बड़ा दल बनकर उभरे। हरियाणा और महाराष्ट्र में कभी हम मुख्यमंत्री नहीं बना पाए थे। 2014 में देश की जनता ने परिवर्तन किया। मोदीजी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत देकर चुनाव जिताया। दोनों जगह भाजपा की सरकार बनी। 5 महीने के भीतर मोदी-2 सरकार ने जिस स्पीड और सटीकता से काम किया, जनता ने उस पर मुहर लगाई।

    • हरियाणा में पहली बार लड़ी जजपा को 10 सीटें मिलीं

    अभय चौटाला की इनेलो से अलग होकर उनके भतीजे दुष्यंत चौटाला ने 10 महीने पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) बनाई। इस विधानसभा चुनाव में उसे 10 सीटें मिली हैं। हालांकि, चौटाला परिवार के 5 सदस्य अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़े और इनमें से 4 को जीत मिली।

    • महाराष्ट्र में शिवसेना की मांग सत्ता में 50-50 भागीदारी

    शिवसेना ने गठबंधन सरकार में बराबर की भागीदारी मांगी है। पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन के लिए 50-50 का फॉर्मूला तय हुआ था और हम इससे पीछे नहीं हटेंगे। यह मैं अपने मन से नहीं कह रहा हूं। लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा के साथ इस पर सहमति बनी थी।

    • राष्ट्रवाद, धारा 370 की बात करने वाली भाजपा का वोट शेयर घटा

    महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाए। उधर, यहां कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने बेरोजगारी, किसान, भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था पर मौजूदा भाजपा सरकारों को घेरा। हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58% वोट हासिल हुए थे, जबकि 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत 36% हो गया यानी 22% का नुकसान। उधर, महाराष्ट्र में 2014 विधानसभा में गठबंधन के दलों को 47.6% वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में 51% वोट मिले। इस विधानसभा चुनाव में वोट शेयर घटकर 42% रह गया यानी लोकसभा चुनाव से करीब 9% कम।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम का विधायक मनीष जायसवाल ने किया उद्घाटन
    Next Article आलिया और अभिनेता रणबीर कपूर लंदन में मना रहे छुट्टियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.