Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की सुनवाई, ऑन स्पॉट निष्पादन
    झारखंड

    पलामू: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की सुनवाई, ऑन स्पॉट निष्पादन

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2019Updated:October 24, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    मेदिनीनगर । मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनसंवाद में दर्ज शिकायतों की सुनवाई गुरुवार को सीधी बात के माध्यम से की। मुख्यमंत्री सूचना भवन से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ जुड़े थे। साथ ही शिकायतकर्ताओं की ऑन स्पॉट शिकायतें सुनीं और उसे निष्पादित किया।
    पलामू के झारनेट सभागार में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में पलामू उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक स्मिता टोप्पो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, समाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक शत्रुंजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। सीधी बात कार्यक्रम के प्रसारण के उपरांत उप विकास आयुक्त बिंदु माधव प्रसाद सिंह द्वारा सरकार की चल रही जन कल्याणकारी योजना से लोगों को अवगत कराया गया। साथ ही ग्रामीणों से बात कर उनके शौचालय, प्रधानमंत्री आवास के अधूरे कार्य को पूर्ण करने का भरोसा दिया। मुखिया को भी जलमीनार, पेवर्स ब्लॉक लगाने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को सरकार की योजना का लाभ मिल सके। कार्यक्रम में रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी, चैनपुर की सीडीपीओ, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक सहित मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र, पलामू के शिकायत निवारण समन्वयक संदीप कुमार व ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मुख्यमंत्री द्वारा सीधी बात कार्यक्रम में शिकायतों के निष्पादन को ऑनलाइन देखा और सुना। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर एलईडी वैन लगाया गया था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : अकिल अख्तर ने कहा, वर्तमान विधायक को सिर्फ वोट से मतलब है विकास से नहीं
    Next Article पलामू : मेड इन इटली पिस्तौल के साथ करते थे स्टेशन पर चोरी,डालटनगंज धराये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.